Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति यौन उत्पीड़न के घेरे में, जानिए कौन-कौन है असभ्य नेताओं की इस कतार में

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति यौन उत्पीड़न के घेरे में, जानिए कौन-कौन है असभ्य नेताओं की इस कतार में

सभ्य देश के असभ्य नेताओं की कतार में अब फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वैलेरी गिस्कार्ड डी एस्टिंग भी खड़े हो गये हैं। उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की जांच शुरू हो गयी है। आरोप के मुताबिक वैलेरी गिस्कार्ड ने एक महिला को गलत तरीके से तब पकड़ा था जब उनकी उम्र 92 साल की थी। ऐसी शर्मनाक हरकत करने वाले गिस्कार्ड दुनिया के अकेले नेता नहीं हैं। फ्रांस के तीन पूर्व राष्ट्रपति जॉर्जेस पोम्पिदू, फ्रांस्वा मित्तरां, ज्याक शिराक, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश, अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्पति जो बिडेन, अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इंग्लैंड के पूर्व युद्ध मंत्री जॉन प्रॉफ्यूमो सेक्सुअल एसॉल्ट के आरोपी रह चुके हैं। संवैधानिक पद की प्रतिष्ठा हासिल कर चुके किसी नेता पर अगर दुराचार का आरोप लगता है तो यह उस देश के लिए आघात से कम नहीं होता।

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति और यौन उत्पीड़न

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति और यौन उत्पीड़न

वैलेरी गिस्कार्ड डी एस्टिंग 1974 से 1981 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे थे। एक जर्मन महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि दिसम्बर 2018 में जब वह गिस्कार्ड का इंटरव्यू करने गयी थी तब उन्होंने तीन बार उसके कूल्हों को जोर से पकड़ा था। वह बार-बार उनका हाथ हटाती लेकिन गिस्कार्ड वही असभ्यता दुहराते रहे। महिला पत्रकार ने मार्च 2020 में इस घटना के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। अब इस घटना की प्रारंभिक जांच शुरू हो गयी है। गिस्कार्ड अभी 94 साल के हैं। फ्रांस के अखबार ली मॉन्डे और जर्मनी के अखबार स्यूड डॉयचे जेइटुंग ने इससे मुत्तलिक खबरें प्रकाशित की हैं। गिस्कार्ड जब राष्ट्पति थे तब भी वे विवादों में रहे थे। इंग्लैंड के अखबार ‘इंडिपेन्डेंट' 3 फरवरी 1998 में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। अखबार ने एक मैगजीन के हवाले से ये खबर छापी थी। अखबार के मुताबिक गिस्कार्ड के राष्ट्रपति पद पर रहते कई महिलाओं से संबंध थे। इनमें सबसे खास एक अभिनेत्री थी जो इरोटिक फिल्मों में काम करती थी। इसकी वजह से उनका परिवार फ्रांस के राष्ट्रपति भवन, एलिसी पैलेस में नहीं रहता था। ‘इंडिपेन्डेंट' के मुताबिक फ्रांस के पूर्व राष्ट्पति फ्रांस्वां मित्तरां का एक गायिका से नजदीकी रिश्ता था। इस रिपोर्ट में एक अन्य पूर्व राष्ट्रपति जॉर्जस पोम्पिदू के बारे में बारे में कहा गया था कि उनको एक अवैध संतान भी थी। फ्रांस के ही एक और पूर्व ऱाष्ट्रपति ज्याक शिराक के बारे में कहा गया था कि उनका एक इतालवी अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन था।

अमेरिका के राष्ट्रपति और यौन दुराचार

अमेरिका के राष्ट्रपति और यौन दुराचार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेंविस्की के सेक्स स्कैंडल ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। जॉर्ज हरबर्ट वाकर बुश 1989 से 1993 तक अमेरिका के राष्ट्रपति थे। 2017 में उन पर सात महिलाओं ने आरोप लगाया था कि जब वे एक फोटो सेशन के लिए बुश के साथ खड़ी हुईं थीं तब उन्होंने उनके कमर के नीचे हाथ फेरा था। आरोप के मुताबिर बुश ने ऐसा तब किया था जब कि उनकी पत्नी भी साथ में खड़ी थीं। अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन पर एक महिला ने 2019 में यौन शोषण का आरोप लगाया था। जो बिडेन पर एक अन्य महिला ने आरोप लगाया था कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने उसे पीछे से चूम लिया था। अब यही जो बिडेन डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से 2020 के राष्ट्पति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने वाले हैं। बिडेन ओबामा के कार्यकाल में उपराष्ट्पति थे। मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तो सेक्सुअल एसॉल्ट के अनगिनत आरोप हैं। ट्रंप पर 16 महिलाओं ने यौन दुराचार के आरोप लगाये हैं। इनमें पोर्न स्टार से लेकर लेखिका तक शामिल हैं। वे अमेरिका के सबसे विवादास्पद राष्ट्रपति हैं।

जब सेक्स स्कैंडल ने गिरा दी इंग्लैंड की सरकार

जब सेक्स स्कैंडल ने गिरा दी इंग्लैंड की सरकार

हेरॉल्ड मैकमिलन 1957 से 1963 तक इंग्लैंड के प्रधानमंत्री थे। अपने एक मंत्री के सेक्स स्कैंडल की वजह से उन्हें अप्रिय स्थिति में 18 अक्टूबर 1963 को पद से इस्तीफा देना पड़ा था। मैकमिलन की कैबिनेट में जॉन प्रॉफ्यूमो युद्ध मंत्री थे। जॉन की 1961 में क्रिस्टिन कीलर और मैंडी राइस नामक दो खूबसूरत लड़कियों से मुलाकात हुई थी। उस समय कीलर की उम्र 19 साल और मैंडी की उम्र 16 साल थी। दोनों एक नाइट क्लब में काम करती थीं और अक्सर हाई सोसाइटी पार्टियों में शिरकत करती थीं। युद्ध मंत्री जॉन की इन दोनों लड़कियों से मुलाकात एक पार्टी में ही हुई थी। इसके बाद प्रॉफ्यूमो और कीलर में नजदीकी रिश्ते बन गये। इस बीच क्रिस्टिन कीलर के संबंध लंदन स्थित रुसी दूतावास के एक कर्मचारी यू जेन आइवनहॉफ से बन गये। यू जेन एक रूसी जासूस था। बाद में प्रॉफ्यूमो और कीलर में अलगाव हो गया। करीब डेढ़ साल बाद अचानक क्रिस्टिन कीलर का पुराना ब्वॉयफ्रैंड उसे खोजता हुआ मैंडी राइस के पास पहुंच गया। मैंडी ने क्रिस्टिन का पता बताने से मना किया तो उसने गोली चला दी। खून खराबा होने के बाद पुलिस आ गयी। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू की तो उसके तार कैबिनेट मंत्री जॉन प्रॉफ्यूमो तक पहुंच गये। मंत्री को संसद में सफाई देनी पड़ी। लेकिन एक सोसाइटी गर्ल और रूसी जासूस से मामला जुड़ा होने के कारण विवाद तूल पकड़ने लगा। तीन महीने बाद प्रॉफ्यूमो को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। इससे भी मामला शांत नहीं हुआ। मैकमिलन सरकार हिलने लगी। आखिरकार 18 अक्टूबर 1963 को मैकमिलन ने भी प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+