पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने शुक्रवार शाम राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना के समक्ष प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। श्रीलंकाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने रनिल विक्रमसिंघे की जगह ली है। यह अप्रत्याशित घोषणा गठबंधन की सरकार में शामिल यूनाईटेड पीपुल्स फ्रीडम एलाइंस(UPFA) के समर्थन वापस लेने के कुछ देर बाद सामने आई है। यूपीएफए के महासचिव महिंदा अमरवीरा ने कहा कि संसद के सभापति को लिखित में निर्णय के बारे में अधिसूचित किया गया है।

Former President Mahinda Rajapaksa has been sworn-in as the Prime Minister of Sri Lanka

यूपीएफए की मुख्य घटक दल श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) के अध्यक्ष मैत्रीपाला सिरीसेना और पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की यूनाईटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) ने आम चुनाव के बाद अगस्त 2015 में गठबंधन की सरकार बनाई थी।

हाल के महीनों में गठबंधन में तेजी से तनाव बढ़ गया था। दोनों गठबंधन सहयोगियों को फरवरी में स्थानीय चुनावों में भारी हार का सामना करना पड़ा था। सिरीसेना के वफादार अप्रैल में प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे । जिसमें से अधिकांश सदस्यों ने अपनी गठबंधन सरकार का समर्थन में वोटिंग की थी।

महिंद्रा राजपक्षे श्रीलंका पोडुजना पार्टी (एसएलपीपी) के प्रमुख हैं। राजपक्षे श्रीलंका की संसद के लिए सबसे पहले सन 1970 में चुने गए थे। अप्रैल 2004 को वो श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने। 2005 में वो श्रीलंका के राष्ट्रपति चुने गए। 2010 को राजपक्षे एक बार अपने दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुने गए। अब वो प्रधानमंत्री बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+