नवाज शरीफ की वतन वापसी का रास्ता साफ, करप्शन केस में मिली जमानत, पाकिस्तान की राजनीति में अब क्या होगा?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की स्वेदश वापसी का रास्ता साफ हो गया है। पाकिस्तान की एक अदालत ने शरीफ को 'प्रोटेक्टिव बेल' देने का फैसला सुनाया है। अदालत का ये फैसला लंदन में आत्म निर्वासन में रह रहे नवाज शरीफ की वतन वापसी से पहले आया है।

नवाज शरीफ को एवेनफील्ड और अल-अजीजिया मामलों में सुरक्षात्मक जमानत दिए जाने का ये मतलब है कि अगले हफ्ते होने वाली अदालती सुनवाई से पहले उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। ब्रिटेन में रह रहे नवाज शरीफ जल्द ही पाकिस्तान लौटने वाले हैं।

court forbids arrest of ex-PM Nawaz Sharif

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक नवाज शरीफ अगले शनिवार को पाकिस्तान वापस आ सकते हैं। इससे पहले पीएमएल-एन के नेताओं ने दावा किया था कि नवाज शरीफ 21 अक्तूबर को देश वापस लौट रहे हैं।

एक दिन पहले, नवाज शरीफ ने देश में अपनी वापसी की योजना से पहले इस्लामाबाद की एक अदालत से गिरफ्तारी से सुरक्षा मांगी थी। साल 2019 में पाकिस्तान की एक अदालत में सुनवाई के दौरान गैरहाजिर रहने के कारण उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

नवाज शरीफ के देश छोड़ने से पहले और अब 4 सालों में परिस्थितियां काफी बदल चुकी हैं। सबसे पहले तो पाकिस्तानी सेना के साथ पीएमएल-एन पार्टी का रिश्ता बदल चुका है। जब वो देश में थे तब उनकी पार्टी और सेना के बीच टकराव था। इमरान खान सेना के फेवरेट हो चुके थे।

अब महज 4 सालों में स्थिति पूरी तरह से उलट गई है। अब सेना और नवाज की पार्टी के बीच रिश्ता बदल चुका है। इसके अलावा भी बहुत कुछ है बदल चुका है। अमेरिका और सेना विरोधी रुख के कारण अपनी सत्ता खोने वाले इमरान खान जनता के फेवरेट बने हुए हैं।

कहा तो ये भी जा रहा है कि जनता के बीच वो और भी लोकप्रिय हो चुके हैं। इस बीच पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। पीएमएल-एन के नेतृत्व वाली निवर्तमान गठबंधन सरकार के निराशाजनक आर्थिक प्रदर्शन पर जनता का असंतोष पहले से अधिक बढ़ा हुआ है।

नवाज शरीफ की पाकिस्तान वापसी उन्हें राजनीतिक तौर पर वापस जीवन देगी या फिर वे इमरान की लोकप्रियता में दब जाएंगे ये अगले कुछ महीनों में तय हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+