पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने सबूत दिखाकर कहा- इस दुनिया में मानव अकेला नहीं है

बीजिंग। पिछले सोमवार को यूएस फाइटर पायलट्स ने 2014 के एक विडियो को सार्वजनिक किए था, जिसमें एक अज्ञात चीज को उड़ते हुए देखा गया था। इस वीडियो को लेकर पेंटागन के एक पूर्व अधिकारी ने कहा है कि निश्चित रूप से इस दुनिया में 'हम अकेले नहीं हो सकते'। पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने लुईस एलिजोंडो ने इस वीडियो को लेकर बयान दिया है कि इससे यह साबित होता है कि दुनिया में सिर्फ मानव ही नहीं है। बता दें कि यह यूएस पायलट ने तीन साल पहले कैलिफोर्निया में शूट किया था, जिसमें एक विचित्र चीज दूर से तेज के साथ उड़ती नजर आ रही है।

धरती पर अकेला मानव नहीं है

धरती पर अकेला मानव नहीं है

लुईस एलिजोंडो ने सीएनएन से बातचीत करते हुए कहा कि मेरा व्यक्तिगत अनुभव यह कहता है कि यह एक ऐसा ठोस सबूत है, जिससे साबित होता है कि इस धरती पर अकेला मानव नहीं है। एलिजोडों ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से उनकी टीम की भूमिका उस वस्तु की पहचान करना था जो हमने देखा था, चाहे इलेक्ट्रो ऑप्टिकल से देखा हो, चाहे उसे हमने रैडार से देखा, या फिर प्रत्यक्षदर्शी के रूप में। हम यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि कहीं वह सूचना हमारे लिए खतरा तो नहीं।

 मानव के अलावा होने के भी पुख्ता सबूत

मानव के अलावा होने के भी पुख्ता सबूत

एलिजोंडो ने सीएनएन को यह भी कहा कि वे यह बयान सरकार की तरफ से नहीं दे सकता, लेकिन मेरा मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि हम इस दुनिया में संभवतः अकेले नहीं हैं, इसका मतलब चाहे आप जो निकालें।' इस घटना के बाद एलिजोंडो ने डिफेंस डिपार्टमेंट से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद वे आर्ट एंड साइंस एकेडमी में चल गए थे।

ऐसा एयरक्राफ्ट अमेरिका के पास नहीं

ऐसा एयरक्राफ्ट अमेरिका के पास नहीं

उन्होंने कहा कि इस तरह का एयरक्राफ्ट को हम एयरक्राफ्ट ही कहेंगे। उन्होंने कहा कि यह एयरक्राफ्ट अमेरिकी डिफेंस मिनिस्ट्री के पास नही है। एलिजोंडो ने साथ में यह भी कहा था कि जो भी रडार और प्रत्यदर्शी के रूप में देखा गया था कि उसकी जांच की जाए, ताकि पते चले कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा तो नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+