अस्पताल में भर्ती मरीज ने नर्स को छुआ तो डॉक्टर ने जान से मार डाला

मरीज को इलाज के लिए अस्पताल के कमरे में था, इसके साथ नर्स भी थीं. तभी एक डॉक्टर कमरे में घुसा और मरीज पर 'तुमने मेरी नर्स को छुआ' कहते हुए टूट पड़ा।

बेलगर्ड। रूस के बेलगर्ड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक डॉक्टर मरीज पर इसलिए टूट पड़ा क्योंकि उसे लगा कि उसने नर्स को गलत तरीके से छुआ है। मरीज का दोस्त जब उसे बचाने के लिए आया तो डॉक्टर ने उसको भी जमकर पीटा। मामला बेलगर्ड के म्युनिसिपल हॉस्पिटल का है।

अस्पताल में भर्ती मरीज ने नर्स को छुआ तो डॉक्टर ने जान से मार डाला

अस्पताल में एक मरीज पेट में दर्द की शिकायत के चलते भर्ती हुआ था। मरीज जब अपने कमरे में था और इलाज के लिए कुछ नर्स भी उसके कमरे में थी। तभी एक डॉक्टर कमरे में घुसा और मरीज पर 'तुमने मेरी नर्स को छुआ' कहते हुए टूट पड़ा। उसने मरीज को एक के बाद कई घूंसे मारे, जिससे वो जमीन पर गिर गया और उसका सिर दीवार पर लगा। आवाज सुन मरीज का दोस्त वहां पहुंचा तो डॉक्टर ने उसको भी जमकर पीटा। इस दौरान नर्स लगातार डॉक्टर को मारपीट को रोकने की गुहार लगाती रहीं। इसके बाद गुस्से से डॉक्टर कमरे के बाहर चला गया। इसके बाद जमीन पर पड़े मरीज को उसके दोस्त ने देखा और उससे जानना चाहा कि क्या वो ठीक है। नर्सों ने जब देखा कि जमीन पर गिरे मरीज की हालत ठीक नहीं है तो तुरंत उसे इलाज देने की कोशिश की गई।

अस्पताल के डॉक्टरों ने, यहां तक कि उस पर हमला करने वाले डॉक्टर ने भी उसकी जिंदगी बचाने की कोशिश की लेकिन वो तब तक देर हो चुकी थी और वो दम तोड़ चुका था। ये सारा मामला अस्पताल में लगे एक कैमरे में कैद हुआ है। ये वीडियो सामने आने के बाद हडकंप मचा हुआ है। वीडियो में मरीज की लाश को खींचते और फिर एक सफाईकर्मी के मरीज के कमरे को धोते हुए भी दिखाया गया है। रूस की पुलिस ने मामले को दर्द कर लिया है और जांच कर रही है। इस केस में डॉक्टर को 9 साल की जेल हो सकती है।
पढ़ें- महिला एमपी की मांग, बीमार शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं तो सरकार करे मदद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+