इस क्रिकेटर का Coronavirus टेस्‍ट निकला पॉजिटिव, ट्वीट कर खुद दी जानकारी

नई दिल्‍ली। पूरी दुनिया में इस समय कोरोना वायरस का कोहराम मचा हुआ है। खेल जगत भी इससे बच नहीं पाया। कई खिलाड़ी अभी तक इसकी चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से ज्‍यादातर फुटबॉलर हैं। हालांकि क्रिकेट जगत में भी कई खिलाड़ियों के टेस्‍ट हुए थे, मगर उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। फिलहाल साउथ अफ्रीका और न्‍यूजीलैंड के खिलाड़ी सेल्‍फ आइसोलेशन पर है। इसी बीच पाकिस्‍तान मूल के स्पिनर माजिद हक की रिपोर्ट पॉ‍जिटिव आने से क्रिकेट जगत में कोहराम मच गया है। क्रिकेट जगत में यह पहला मामला है।

इस क्रिकेटर का Coronavirus टेस्‍ट निकला पॉजिटिव, ट्वीट कर खुद दी जानकारी

स्‍कॉटलैंड के पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर माजिद हक को कोरोना वायरस का पॉजिटिव पाया गया है, लेकिन वह इससे उबर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। उन्होंने बताया है कि वो ग्लास्गो के रॉयल एलेक्सड्रा हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं और रिकवर कर रहे हैं। 37 वर्षिय माजिद ने ट्वीट कर कहा, 'मेरा कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। पैस्ले में आरएएच के हॉस्पिटल स्टाफ मेरे साथ काफी रहे और जिन्होंने भी मुझे मैसेज भेजे उन्हें शुक्रिया। उम्मीद है मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा।'

आपको बता दें कि माजिद ने स्‍कॉटलैंड की ओर से 2006 में बांग्‍लादेश के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू किया था। माजिद स्कॉटलैंड के लिए 2006 से 2015 तक 54 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। माजिद आखिरी बार स्कॉटलैंड के लिए वर्ल्ड कप-2015 में खेले थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नेल्सन में खेले गए उस मैच में 1 रन बनाया था और कोई विकेट नहीं ले सके थे। 54 इंटरनेशनल वनडे मैचों में उन्‍होंने 566 रन बनाने के साथ ही 60 विकेट लिए थे। उनके नाम वनडे क्रिकेट में तीन इंटरनेशनल अर्धशतक है। वहीं टी20 में उनके नाम 21 मैचों में 64 रन के साथ ही 28 विकेट भी हैं। उल्‍लेखनीय है कि दुनियाभर में इस खतरनाक वायरस से कोहराम मचा हुआ है। इस महामारी की वजह से 10,000 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि दो लाख 45 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित बताए जा रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+