Highest Paid Celebrities 2020: Forbes की लिस्ट में पहले नंबर पर 23 साल की काइली जेनर, जानें कुल आमदनी

Highest Paid Celebrities 2020: दुनिया की मशहूर मैगजीन फोर्ब्स (Forbes) ने साल 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटिज की लिस्ट जारी कर दी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में पहले नंबर पर कोई मेल एक्टर नहीं बल्कि अमेरिका की रियलिटी टीवी सुपरस्टार और बिजनेस टायकून काइली जेनर ने कब्जा किया है। फोर्ब्स की साल 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्स में 23 वर्षीय काइली जेनर पहले स्थान पर हैं। मैगजीन के मुताबिक काइली जेनर ने इस साल 590 मिलियन डॉलर (40 अरब रुपए) की कमाई की।

नहीं मिली किसी भारतीय सितारे को जगह

नहीं मिली किसी भारतीय सितारे को जगह

बता दें कि फोर्ब्स मैगजीन हर वर्ष के अंतिम महीने यानी दिसंबर में दुनियाभर में उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्स की लिस्ट जारी करता है। हालांकि इस वर्ष फोर्ब्स की हाईएस्ट पेड सेलिब्रिटी में किसी भारतीय सितारे को शामिल नहीं किया गया है। वहीं, अमेरिका की रियलिटी टीवी सुपरस्टार और कॉस्मेटिक बिजनेस टायकून काइली जेनर ने कमाई के मामले में पुरुष कलाकारों को भी पछाड़ दिया है। काइली जेनर के बाद इस लिस्ट में मशहूर अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट (Kanye West) का नाम शामिल है।

काइली जेनर के जीजा लिस्ट में दूसरे नंबर पर

काइली जेनर के जीजा लिस्ट में दूसरे नंबर पर

काइली जेनर और कान्ये वेस्ट के अलावा फोर्ब्स के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्स में मशहूर टेनिस स्टार रोजर फेडरर, पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का नाम शामिल है। आपको बता दें कि कान्ये वेस्ट, काइली जेनर के बहनोई हैं। यानी कि कान्ये वेस्ट, काइली जेनर की बहन किम कार्दशियां के पति हैं। काइली जेनर और उनके जीजा कान्ये वेस्ट ने 2020 में संयुक्त रूप से 6.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की है।

4 सेलेब्स की कुल कमाई से भी अधिक काइली की कमाई

4 सेलेब्स की कुल कमाई से भी अधिक काइली की कमाई

काइली जेनर की हैरान करने वाली कमाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फोर्ब्स की लिस्ट में उनसे नीचे मौजूद 4 सितारों की कमाई को मिलने पर भी वह काइली की कमाई से अधिक नहीं होती। वहीं लिस्ट में दूसरे नंबर पर काइली के जीजा यानी रैपर कैनी वेस्ट ने इस साल 170 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग साढ़े 12 अरब की कमाई की है। बता दें कि कैनी वेस्ट हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

फोर्ब्स की टॉप 10 लिस्ट में ये सितारे भी शामिल

फोर्ब्स की टॉप 10 लिस्ट में ये सितारे भी शामिल

हालांकि चुनाव से कुछ दिन पहले ही कैनी वेस्ट ने अपना यह फैसला बदल दिया था। फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट में साल 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 सितारों की लिस्ट में रेसलर और हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन, ब्राजील के मशहूर फुटबॉलर नेमार, अमेरिकन एक्टर टेलर पेरी और अमेरिका की रेडियो और टीवी पर्सनैलिटी हॉवर्ड स्टेन जैसे सेलेब्स शामिल हैं। आपको बता दें कि काइली को फोर्ब्स भले ही पहला स्थान दिया हो लेकिन इससे पहले मैगजीन और काइली में मतभेद भी हो चुके हैं।

कइली और फोर्ब्स के बीच विवाद

कइली और फोर्ब्स के बीच विवाद

किम कर्दाशियां की सौतेली बहन काइली जेनर अक्सर अपने बोल्ड अवतार को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले साल फोर्ब्स ने काइली को सबसे यंग अरबपति का दर्जा देते हुए एक कवर स्टोरी की थी लेकिन इस साल मई महीने में ही फोर्ब्स ने काइली को झूठा बता दिया था। फोर्ब्स ने रिपोर्ट जारी कर दावा किया कि काइली ने अपनी संपत्ति को लेकर झूठ बोला ताकि वह फोर्ब्स के कवर पर आ सके। हालांकि काइली ने मैगजीन के आरोपों को खारिज किया और इस मामले से जुड़े कई ट्वीट भी किए थे। बता दें कि काइली एक कॉस्मेटिक कंपनी काइलीकॉस्मेटिक्स की मालकिन हैं।

यह भी पढ़ें: ट्रांसजेंडर क्लब में शामिल हुई 'इंसेप्शन' और 'अंब्रेला एकेडमी' फेम ये हॉलीवुड स्टार, बताया अपना नया नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+