अमेरिका में सड़क पर बिना कपड़ों के घूमता मिला PK!, पुलिस से बोला- मैं दूसरे ‘गोला’ से आया हूं

Real-life PK: 8 मार्च के फ्लोरिडा में एक अजीब मामला दिखा। यहां एक शख्स सड़क पर बिना कपड़ों के नग्न अवस्था में चलता हुआ देखा गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर इस शख्स को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया।

Real-life PK

concept Image

2015 में आमिर खान की फिल्म पीके आई थी जो अपने विषय को लेकर काफी चर्चित हुई थी। इस फिल्म का मुख्य किरदार दूसरे ग्रह से आया था। इस दौरान फिल्म में ये भी दिखाया गया कि जिस पृथ्वी से वो आया है, वहां लोग कपड़े भी नहीं पहनते हैं। ऐसा ही एक पीके अब अमेरिका के फ्लोरिडा के शहर में पाया गया। हालांकि इस अमेरिकी पीके ने भी खुद को दूसरे ग्रह का बताने के दावे किए मगर जल्द ही उसकी पोल खुल गई।

इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका के फ्लोरिडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक सड़क एक शख्स पर नंगा घूमता पाया गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर इस शख्स को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन हैरानी तो तब हुई जब इस शख्स ने कहा कि वह इस दुनिया का है नहीं, वह तो दूसरे किसी ग्रह से पृथ्वी पर आया है।

दूसरी दुनिया से आने का दावा

दरअसल 8 मार्च को रात लगभग 9 बजे एक दुकानदार ने पुलिस को फोन किया और जानकारी दी कि वर्थ एवेन्यू के 200 ब्लॉक में एक शख्स नग्न अवस्था में चलता हुआ दिख रहा है। इसके बाद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शुरुआत में नंगे शख्स ने पुलिस को नाम और पता बताने से इनकार कर दिया। इस दौरान उसने दावा किया कि वह दूसरी दुनिया से आया है इसलिए उसके पास किसी भी तरह का पहचान पत्र या कोई मोबाइल नंबर नहीं है।

बाद में बताई सच्चाई

हालांकि शख्स ने बाद में पुलिस को सारी सच्चाई बता दी, उसने अपना नाम जेसन स्मिथ बताया। उसकी उम्र 44 साल है और वह फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में रहता है। पुलिस ने जेसन स्मिथ पर तीन आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पहला मुकदमा अभ्रद प्रदर्शन की, दूसरा मुकदमा उच्छृंखल आचरण को लेकर और तीसरा मुकदमा अधिकारी का विरोध करने को लेकर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+