वर्चुअल सुनवाई के दौरान जज से ही फ्लर्टिंग करने लगा शख्स, जानिए फिर जज ने क्या किया ?
Florida Man Flirts With Judge: वाशिंगटन डीसी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान कैदियों की कोशिश रहती है जज उनकी किसी बात से नाराज न हों। यहां तक कि वकील भी उन्हें हिदायत देते रहते हैं। लेकिन अमेरिका में एक घटना सुर्खियों में आ गई जिसमें वर्चुअल सुनवाई के दौरान एक शख्स ने जज से ही फ्लर्ट करना शुरू कर दिया। हैरान कर देने वाला ये वाकया फ्लोरिडा राज्य में हुआ है।

चोरी के आरोप में गिरफ्तार था शख्स
फ्लोरिडा के डेमेट्रियस लेविस को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक घर में घुसकर उस समय चोरी की थी जब तीन बच्चे सो रहे थे। लेविस को ब्रोवार्ड काउंटी जज तोबिता ब्लैकमॉन की कोर्ट में पेश किया गया था। ये सुनवाई जूम कॉल के जरिए चल रही थी। सुनवाई के लिए कैमरे पर आते ही उसने फ्लर्टिंग शुरू कर दी।
सुनवाई में कैमरे के सामने आते ही उसने जज के साथ ही फ्लर्टिंग शुरू कर दी। सुनवाई के दौरान हुई इस घटना की क्लिप खूब वायरल हो रही है।

कैमरे पर जज को देखते ही शुरू की फ्लर्टिंग
अभियुक्त लेविस जब सुनवाई के लिए कैमरे के सामने आया तो उसने दो बार पूछा आप कैसी हैं ? इसके बाद उसने कैमरे पर जज ब्लैकमॉन को देखा और देखते ही फ्लर्टिंग शुरू कर दी। उसने कहा "आप बहुत खूबसूरत हैं.. मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आप बहुत खूबसूरत हैं।" लेविस इसके बाद भी नहीं रुके और जज की तारीफ करना जारी रखी कि वह उनसे प्यार करते हैं।
अभियुक्त की बात सुनकर एक बार जज ब्लैकमॉन भी थोड़ा मुस्कराईं। लेकिन इसके बाद उन्होंने कहा "ठीक है मिस्टर लेविस, चापलूसी से आपको हर जगह कामयाबी दिला सकती है लेकिन यहां पर नहीं।"

जज को खुश करने की कोशिश गई बेकार
वास्तव में हुआ भी यही, लेविस की जज को खुश करने की कोशिश बेकार गई। जज ने उन्हें 5000 डॉलर का बॉण्ड भरने का आदेश दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लेविस ने घातक हथियार रखने के मामले में पहले भी चार साल जेल में बिताये हैं। 2019 में उन्हें जेल से रिहा किया गया था।
वहीं सोशल मीडिया पर कोर्टरूम में लेविस की इस हरकत पर यूजर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा है कि "आखिर इस मौके पर उसको क्या खोना है ?" एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया "कई बार आपका शॉट 100 प्रतिशत बेकार चला जाता है।"












Click it and Unblock the Notifications