गुस्साई चिड़िया से पंगा लेना जहरीले सांप को पड़ा भारी, जंगल की अनोखी लड़ाई का VIDEO आया सामने
नई दिल्ली: सांप चूहे, चिड़िया, मेंढक जैसे छोटे जीवों का शिकार कर उसे खाते हैं। इन जीवों को मारने में सांप को आसानी भी होती है, क्योंकि उनकी रफ्तार ज्यादा तेज नहीं होती और वो हल्के जहर में मर जाते हैं। अब साउथ अफ्रीका के जंगलों से ऐसा वीडियो आया है, जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे।

शिकार की तलाश में था सांप
डिनोकेंग गेम रिजर्व में एक सांप आराम से शिकार की तलाश में निकलता है। वहां पर बहुत सी चिड़ियां बैठी रहती हैं। सांप को लगा कि उसके खाने का बंदोबस्त हो गया। वो कच्चे रास्ते पर आया और चिड़िया का शिकार करने के लिए घात लगाने लगा। उसने कई बार कोशिश की, लेकिन कोई भी चिड़िया उसके हाथ नहीं आई।

चिड़िया ने शुरू किया हमला
कुछ देर में सांप के ऊपर चिड़िया के झुंड को भी गुस्सा आ गया। कई सारी चिड़िया उस जगह पर इकट्ठा हुईं और उन्होंने सांप को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद उन्होंने हमला शुरू कर दिया। सांप फन उठाकर उनके ऊपर वार करता, लेकिन चिड़िया बच निकलतीं। इसके बाद चिड़िया के झुंड ने अपनी चोंच से सांप के ऊपर हमला शुरू कर दिया।

दोनों आंखें फोड़ी
कुछ देर बाद सांप का जो हाल हुआ, उसे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। सांप किसी तरह से वहां से जान बचाकर झाड़ियों की बीच भागा। इसके बाद वो वहां पर बेसुध होकर बैठ गया। कुछ देर बाद नेशनल पार्क के अधिकारी वहां पहुंचे और सांप की जांच की। जिस पर पता चला कि चिड़िया की झुंड ने उसकी दोनों आंखें फोड़ दी थीं।

अपने आप में अनोखा मामला
जीव विशेषज्ञों के मुताबिक कई पक्षी मांसाहारी होते हैं, लेकिन शिकार करने की ट्रिक उनके अंदर नहीं होती। वो मरे हुए जानवरों को ही खाते हैं। ऐसे में पक्षियों के झुंड को सांप पर हमला करता देख वो हैरान हैं। ज्यादातर मामलों में सांप ही पक्षियों का शिकार बनाते हैं। इसके लिए वो पेड़ों पर भी चढ़ जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications