Flashback 2022: जानिए इस साल दुनिया के सबसे स्वच्छ शहर कौन से हैं ?क्या भारत का कोई city है इमसें शामिल
दुनिया का सबसे स्वच्छ शहर कौन सा है इसका पता लगाने के लिए बेस्ट लाइफ ने दुनिया के 200 सबसे बड़े शहरों का विश्लेषण किया। जिसके बाद इन 10 शहरों की सूची जारी की जो 2022 में दुनिया के साफ शहर हैं।

दुनिया भर में बहुत से ऐसे शहर अभी भी हैं जहां की स्वच्छता देखकर वहां बस जाने का मन करता है। स्वच्छता और स्वच्छ शहर की परिभाषा बिल्कुल अलग है। क्लीन शहर का मतलब ये नहीं है कि वहां की सड़के और सार्वजनिक स्थान बहुत साफ हो बल्कि स्वच्छ शहर से तात्पर्य है जहां सड़कों पर कचरा ना होने के साथ शहर की वायु और पानी दोनों शुद्ध होना भी जरूरी है यानी "स्वच्छ" शहर का मतलब कचरे की कमी, स्वच्छ पानी, उच्च क्वालिटी की एयर।
स्वच्छता सुनिश्चित करने वाली नीतियों को लागू करना होता है
एक स्वच्छ शहर बनने के लिए उन समस्याओं को हल करने की आवश्यकता है जो समस्याएं शहर में रहने वाले नागरिकों को बीमार बनाती हैं। इसमें अपशिष्ट प्रबंधन, परिवहन से निकलने वाले प्रदूषण को रोकने के उपाय, गंदगी को रोकना और स्वच्छता सुनिश्चित करने वाली नीतियों को लागू करना शामिल है।
अमेरिका में हरित पहल से प्रदूषण स्तर में आई है काफी गिरावट
किसी शहर की स्वच्छता का निर्धारण करने में प्रदूषण एक बड़ा कारक है। विभिन्न कारकों से दुनिया भर के शहर प्रदूषण के विभिन्न स्तरों झेल रहे हैं। कई वर्षों से शहर परिवहन, प्रक्रियाओं के स्वच्छ साधनों को लागू करने और प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए हरित पहल पर काम कर रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में कांग्रेस ने कड़े प्रदूषण नियमों को लागू करने के प्रयास में कई स्वच्छ वायु अधिनियम पारित किए जिसका परिणाम है कि कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन और कण उत्सर्जन जैसे प्रदूषण के स्तर में बहुत कमी आई है।
बेस्ट लाइफ ने दुनिया के 200 सबसे बड़े शहरों का विश्लेषण किया
दुनिया का सबसे स्वच्छ शहर कौन सा है ये जानने के लिए बेस्ट लाइफ ने दुनिया के 200 सबसे बड़े शहरों का विश्लेषण किया। जिसमें प्रदूषण स्तर (PM10 और PM2.5), मर्सर के अनुसार जीवन की गुणवत्ता रैंकिंग, देश का पर्यावरण प्रदर्शन सूची, और शहर मोनोकल के जीवन की गुणवत्ता सर्वेक्षण में शामिल है। सूची के सभी शहरों में मर्सर और मोनोकल रैंकिंग नहीं है।
दुनिया का सबसे साफ शहर यूनाइटेड किंगडम का लंदन है। लंदन का समग्र स्वच्छ शहर स्कोर 74.94 और पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक स्कोर 79.89 है। इसके बाद पेरिस और न्यूयॉर्क शहर का स्थान है। न्यूयॉर्क शहर का नाम सुनकर हैरानी होगी क्योंकि यह संयुक्त राज्य में सबसे अधिक आबादी वाला और सबसे घनी आबादी वाला शहर है, जिसकी आबादी 8.3 मिलियन से अधिक है और प्रति वर्ग मील 27,755 व्यक्तियों का घनत्व है।
दुनिया के सबसे स्वच्छ शहर
- लंदन, इंग्लैंड, यूनाइटेड किंगडम
- पेरिस, फ्रांस
- न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका
- मैड्रिड, स्पेन
- ऑकलैंड, न्यूजीलैंड
- हैम्बर्ग, जर्मनी
- बार्सिलोना, स्पेन
- बर्लिन, जर्मनी
- वियना, ऑस्ट्रिया
- साप्पोरो, जापान
दुनिया भर के शहरों में बढ़ जाएगी 68 प्रतिशत आबादी
बता दें दुनिया की लगभग 55 प्रतिशत आबादी शहरी क्षेत्रों में रहती है, जिससे वे दुनिया के सबसे घनी आबादीवाले क्षेत्र बन जाते हैं, यहीं कारण है कि शहरों को साफ रखना एक चुनौती है। अगले कुछ दशकों में दुनिया भर में शहरी आबादी दुनिया की आबादी का 68 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है, दोनों सरकारों और निवासियों को शहरों की स्वच्छता और गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications