आ गई शराब की लत छुड़ाने वाली चिप, 5 मिनट के बाद 5 महीने तक शराब से मिलेगा छुटकारा

शराब पीने के पहले नेल्ट्रैक्सोन का एक डोज लत छुड़ाने में काफी कारगर साबित हुआ है। इससे पीने की इच्छा कम होती जाती है। नशे की लत से जूझ रहे लोगों को ये दिया जाता है।

implants naltrexone chip

चीन में भी एक ऐसी चिप का आविष्कार किया गया है, जिससे लंबे वक्त तक शराब की लत छूट जाती है। शराब की लत से परेशान एक 36 वर्षीय शख्स ने इसे अपने शरीप में इम्पलांट कराया है। इस व्यक्ति का नाम लियू है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यह सर्जरी महज पांच मिनट में ही पूरी हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक लियू चीन का पहला ऐसा शख्स है, जिसे इस तरह का स्पेशल चिप इम्पलांट ट्रीटमेंट दिया गया है।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस सर्जरी के बाद अब लियू को शराब की तलब नहीं लगेगी। यह सर्जरी 12 अप्रैल को हुनान राज्य के हाईटेक ब्रेन हॉस्पिटल में संपन्न हुई। ये एक क्लीनिकल ट्रायल था जिसे इंटरनेशनल नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के वाइस प्रेसिडेंट हाओ वीई ने लीड किया।

हाओ वीई ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस अल्कोहल क्रेविंग चिप को तैयार किया है। इम्पलांट किए जाने के बाद चिप नेल्ट्रैक्सोन नाम का केमिकल रिलीज करती है। शरीर नेल्ट्रैक्सोन को सोख लेगा और ब्रेन में मौजूद टारगेट रिसेप्टर्स इसे ब्रेन फंक्शन तक पहुंचा देंगे।

नेल्ट्रेक्सोन केमिकल वास्तव में एक पदार्थ है जो किसी भी प्रकार के लत को खत्म करने में इस्तेमाल किया जाता है। साल 2018 में छपी एक मेडिकल जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक चीन शराब से होने वाली मौतों के मामले में दुनिया में शीर्ष पर है।

रिपोर्ट के मुताबिक लियो मध्य चीन के हुनान प्रांत से हैं और 15 वर्षों से शराब का आदी हैं। वह कथित तौर पर हर दिन आधे लीटर शराब का सेवन करता रहा है। इसके बाद उसका व्यवहार बेहद हिंसक हो जाता है।

उसकी दिनचर्या में नाश्ते से पहले शराब की एक बोतल पीना शामिल है। वह काम के दौरान भी शराब पीता था। इस वजह से उसे कई नौकरियों में दिक्कतें उठानी पड़ीं। लियू ने कहा कि उसे उम्मीद है कि वह अब शराब से मुक्त जीवन का आनंद ले सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+