मेक्सिको में विमान दुर्घटना, 5 की मौत
नयी दिल्ली। मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी और क्वे रेटेरो राज्य को आपस में जोड़ने वाले राजमार्ग पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान क्रैश होकर सड़क पर जा गिरा।

राज्य की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के प्रमुख गेराडरे क्वि रार्ते पेरेज ने संवाददाताओं को बताया कि विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चलने के बाद पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की और इस क्रम में विमान में आग लग गई।
विमान में सवार मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। इस बात का पता नहीं चल पाया है कि विमान ने किस स्थान से उड़ान भरी थी और किस ओर जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications