महज 30 साल की उम्र में फिटनेस इन्फ्लुएंसर जो लिंडनर की मौत, इस बीमारी ने ले ली जान

अपनी बेहतरीन बॉडी के चलते सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय फिटनेस इन्फ्लूएंसर जो लिंडनर की महज 30 वर्ष की आयु में मौत हो गई है। जो लिंडनर की एन्यूरिज्म की वजह से मौत हुई है। जोस्थेटिक के नाम से सोशल मीडिया पर लोकप्रिय लिंडनर को सोशल मीडिया पर लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

एन्युरिज्म बीमारी की बात करें तो इसमे कई सालों तक उक्त रक्तचाप की वजह से नसों का रक्तचाप बढ़ जाता है, जिससे नसें क्षतिग्रस्त हो जाती है। जिसकी वजह से मौत तक हो सकती है।

jolinder

रिपोर्ट के अनुसार लिंडनर थाइलैंड में रह रहे थे, उन्होंने अपने जीवन के बारे में एक वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी थी। जर्मनी के स्टार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जो लिंडनर अपने वर्कआउट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यूट्यूब पर उनके 9.4 लाख सब्सक्राइबर हैं।

वह सोशल मीडिया पर वर्कआउट शेड्यूल, टिप, डाइट आदि की जानकारी साझा करते थे। इसके साथ ही वह अपने जूतों के कलेक्शन की भी जानकारी साझा करते थे।

जो लिंडनर की गर्लफ्रैंड निशा ने इंस्टाग्राम पर इस बात की पुष्टि की है कि एन्यूरिज्म के चलते जो की मृत्यु हो गई है। निशा ने कहा कि जो जबरदस्त इंसान थे, मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

निशा ने जो की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, जब वह गुजरे तो मैं उनके साथ ही कमरे में थी, उन्होंने मुझे नेकलेस पहनाया जो उन्होंने मेरे लिए बनाया था, आखिरी समय में वह मेरी बाहों में थे, तभी यह हुआ, बहुत अचानक से। तीन दिन पहले वह मुझसे कहते रहते थे कि उनकी गर्दन में दर्द हो रहा है, हम इसे समझ नहीं पाए, जबतक समझते, काफी देर हो चुकी थी।

सोशल मीडिया पर जो के एक फैन ने लिखा, भाई तुम मेरे सबसे बड़ी प्रेरणा थे, मेरे पास शब्द नहीं हैं यह बयां करने के लिए कि तुम्हारे जाने से मुझे कितनी तकलीफ हुई है। जितने लोगों की तुमने मदद की है, उनके साथ जानकारी साझा की है, वह बेशकीमती है। तुम बेहतरीन इंसान थे, ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे ।

दूसरे यूजर ने लिखा यकीन नहीं हो रहा है, मैं कुछ महीने पहले ही इनसे फिटनेस कंवेशन में मिला ता। वह बेहतरीन इंसान थे। कई लोग उनसे तस्वीर और ऑटोग्राफ मांग रहे थे, वह सबसे हंसकर बात करते थे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+