समुद्र में 17 हजार फीट नीचे मिला 'सैन्य खजाना', पहला VIDEO आया सामने, खोले 81 साल पुराने राज
समुद्र की गहराई में खोजकर्ताओं को एक सैन्य खजाना मिला है, जो 81 साल पहले डूब गया था। इसका पहला वीडियो भी सामने आया है, जिसको लेकर समुद्र के अंदर रिसर्च करने वाले लोग उत्साहित हैं। (वीडियो-नीचे)
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक खोजकर्ताओं ने द्वितीय विश्व युद्ध के 'मिडवे की लड़ाई' के दौरान डूबे हुए एक जापानी विमानवाहक पोत की तस्वीर ली है। जिसका नाम अकागी (Akagi) था।

इस खोज के चीफ साइंटिस्ट डैनियल वैगनर के मुताबिक 1942 में ये युद्धपोत डूब गया था। 8 दशक में पहली बार उसके फोटो-वीडियो सामने आए हैं। ये अभियान इतिहास को फिर से दोहरा रहा। साथ ही इस विशेष स्थानों के बारे में हमारी समझ को बढ़ा रहा।
वैगनर के मुताबिक उनकी टीम ने 8 सितंबर से 12 सितंबर तक समुद्रे के अंदर कई अभियान चलाए, ताकि अमेरिका और जापान के बीच की निर्णायक लड़ाई के दौरान डूबे जहाज के बारे में पता लगाया जा सके। इस युद्ध में तीन हजार से ज्यादा जापानी मारे गए थे।
उनकी टीम ने यूएसएस यॉर्कटाउन का भी विस्तार से सर्वे किया, जो मिडवे के दौरान डूबने वाला एकमात्र अमेरिकी विमानवाहक पोत था। 25 साल तक इसका पता भी नहीं चल पाया था।
चार जहाज एक साथ डूबे
इतिहासकारों के मुताबिक मिडवे की लड़ाई 4 जून 1942 को शुरू हुई और वो 7 जून तक चली। अमेरिका ने इस युद्ध को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। इसमें चार जापानी विमान वाहक अकागी, कागा, सरयू और हिरयू एक साथ डूब गए। अमेरिकियों ने अपने विमान वाहक यॉर्कटाउन और विध्वंसक हम्मन को खो दिया। इस युद्ध में अमेरिका के 362 जवानों की भी मौत हुई थी।
ये डूब जहाज कई सालों तक समुद्र की गहराई में खोए रहे। अब जिस जहाज का वीडियो सामने आया है, वो 17 हजार फीट की गहराई में था। अकागी का पता 2019 में चल गया था, लेकिन इस महीने उसका पहले सर्वेक्षण पूरा हुआ।
सबसे हैरानी की बात ये है कि इतनी ज्यादा टेक्नोलॉजी होने के बाद भी जापानी विमानवाहक पोत सोरयू, हिरयू और क्रूजर मिकुमा का अभी भी पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications