डोमिनिका की जेल में बंद मेहुल चोकसी की पहली तस्वीरें आईं सामने, शरीर पर दिखे मारपीट के निशान

डोमनिका, मई 30: भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी इस समय डोमनिका पुलिस की कस्टडी है। चोकसी पर एंटीगुआ छोड़कर भागने का आऱोप है। डोमिनिका की जेल में बंद भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें वहीं की मीडिया ने जारी की है। इन तस्वीरों में मेहुल चोकसी के साथ की गई मारपीट के निशान दिख रहे हैं। तस्वीर में दिख रहा मेहुल चोकसी जेल की सलाखों के पीछे है और उसके हाथों पर चोट के निशान दिख रहे हैं।

First photo of fugitive diamantaire Mehul Choksi in police custody in Dominica

Recommended Video

    Mehul Choksi: Dominica Jail में बंद भगोड़े Mehul Choksi की सामने आई पहली तस्वीर | वनइंडिया हिंदी

    मेहुल चोकसी डोमिनिका में क्रिमिनिल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) की कस्टडी में है। उसे चार दिनों पहले गिरफ्तार किया गया था। मेहुल की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें वो जेल में बंद दिखाई दे रहा है। तस्वीरों में दिख रहा है कि उसके हाथ पर चोट है। उसकी आंखें काफी लाल हैं और शरीर से वह काफी कमजोर दिख रहा है। मेहुल चोकसी की तरफ से ये आरोप लगाया गया है कि उसके साथ डोमिनिका की जेल में मारपीट की गई है।

    इस बीच कतर एक्जीक्यूटिव के बॉम्बर्डियर ग्लोबल 5000 एयरक्राफ्ट के डोमिनिका पहुंचने को लेकर कयासों का दौर तेज हो गया है। ये एयरक्राफ्ट डोमिनिका के डगलस चार्ल्स एयरपोर्ट पर उतरा है। एंटीगुआ की मीडिया में कयास लगाए जा रहे हैं ये विमान डोमिनिका किसको लेने पहुंचा है या फिर कौन डोमिनिका आया है? बता दें कि, एंटीगुआ और बारबुडा से हाल में फरार हुए भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को पड़ोस के डोमिनिका में पकड़ लिया गया था।कोरोना काल में अनाथ बच्चों की मदद करेगी हरियाणा सरकार, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

    उसके खिलाफ इंटरपोल ने 'यलो नोटिस' जारी किया था। पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की कर्ज जालसाजी मामले में चोकसी वांछित है और उसे आखिरी बार पिछले रविवार को एंटीगुआ और बारबुडा में अपनी कार में भोजन करने के लिए जाते हुए देखा गया था। चोकसी की कार मिलने के बाद उसके कर्मचारियों ने लापता होने की सूचना दी। जिसके बाद वह डोमनिका में गिरफ्तार हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+