कौन है मिशेल का फेवरिट डांस पार्टनर और किसे कहा हैप्पी बर्थडे
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा आज अपना 54वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें पूरी दुनिया से विशेज मिल रही हैं लेकिन सबसे खास विशेज आई हैं फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा की ओर से। मिशेल ने ट्वीट कर उन्हें बर्थडे विश किया है और साथ ही उन्हें अपना फेवरिट डांस पार्टनर भी बताया।

हैप्पी बर्थड लविंग हसबैंड
मिशेल ने ट्वीट में खुलकर राष्ट्रपति ओबामा की तारीफ की। मिशेल ने उन्हें एक लविंग हसबैंड और एक बहुत ही प्यार करने वाला पिता बताया। मिशेल ने लिखा है 54, यह नंबर ओबामा पर काफी अच्छा लगता है। इसके साथ मिशेल ने वर्ष 2013 के बॉल डांस की एक फोटो ट्वीट कर ओबामा को अपना फेवरिट डांस पार्टनर करार दिया।
क्लिंटन ने भी किया विश
इसके साथ ही ओबामा को पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की ओर से भी बर्थडे विशेज आईं। क्लिंटन ने अपनी मजाकिया ट्वीट में लिखा कि अगर ओबामा चाहें तो मिशेल से छिपकर केक का मजा उठा सकते हैं। आपको बता दें कि मिशेल ने ओबामा के लिए एक डाइट चार्ट तैयार किया है और ओबामा को उसे फॉलो ही करना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications