ISIS में शामिल होने इराक गए महाराष्‍ट्र के आरिफ की मौत

बगदाद। भारत से जुलाई में आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के लिए जो चार लड़के गए थे, उसमें एक लड़के के मारे जाने की खबरें हैं।आईएसआईएस ने अपनी वेबसाइट में इस खबर की पुष्टि की है।

Arif Majid confirmed dead by ISIS in Iraq

इराक में आईएसआईएस में श‍ामिल होने के लिए महाराष्‍ट्र, मुंबई के कल्‍याण से गए 22 वर्ष के शख्‍स आरिफ माजिद की मौत हो गई है।

आरिफ 23 अगस्‍त से गायब था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को आईएसआईएस की वेबसाइट में दावा किया गया है कि इराक में जारी लड़ाई के दौरान आरिफ की मौत हो गई है।

आईएसआईएस की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक बताया गया है कि भारतीय युवा उनके साथ शामिल था। मुंबई के पुलिस प्रमुख राकेश मारिया ने जुलाई में क्राइम ब्रांच और एंटी-टेरर सेल को अलर्ट भेजा था।

इस अलर्ट के तहत उन्‍होंने आगाह किया था कि कल्‍याण के रहने वाले चार लड़के लापता हैं। यह लड़के आईएसआईएस के साथ शामिल होने के लिए इराक और सीरिया गए हैं।

इसके अलावा एक सर्कुलर भी मुंबई के 93 पुलिस स्‍टेशनों को दिया गया था जिसमें क्राइम ब्रांच और एटीएस ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर मौजूद कुछ लोगों की प्रोफाइलों को चेक करने को कहा था।

हालांकि आरिफ के परिवार वालों ने ऐसी खबर को मानने से साफ इंकार कर‍ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+