'निअंडरथल ही हमारे पूर्वज, 54, 000 साल पहले थे जीवित', रहस्यमयी हड्डी और दांतों के DNA विश्लेषण में मिले तथ्य
साइंटिस्ट्स की मानें तो आज से करीब 40 हजार साल पहले निअंडरथल जीवित थे। यहीं नहीं उनमें समाजिक रुप से रहने की समझ भी आ चुकी थी।
Neandertal community in Siberia: हजारों लाखों वर्ष पहले हमारे पूर्वज कौन थे और उनका ठिकाना कहां था? इसको लेकर मानव जीवन उत्पत्ति से जुड़े अध्ययन किए गए। लेकिन हाल ही में आदिमानव की एक प्रजाति निअंडरथल के डीएनए को लेकर जो दावा किया जा रहा है वो वाकई चौंकाने वाला है। साइंटिस्ट्स की मानें तो आज से करीब 40 हजार साल पहले वो जीवित थे। यहीं नहीं उनमें समाजिक रुप से रहने की समझ भी आ चुकी है। आइए जानते हैं कि साइबेरिया में अल्ताई पहाड़ों की तलहटी में नदी के किनारे मिले 13 सदस्यों वाले निअंडरथल परिवार का जीवन उस वक्त कैसा था और उनसे हमारा जीवन कैसे जुड़ा है?

निअंडरथल परिवार के अवशेष
अब तक ये माना जाता था आदिमानव में पारिवारिक या फिर सामाजिक समझ नहीं थी। लेकिन साइबेरिया में मिले निएंडरथल समुदाय के अवशेषों के लेकर शोधकर्ताओं ने पहली बार चौंकाने वाला दावा किया है। साइबेरिया के पहाड़ों की बीच निचले भाग में 13 निअंडरथल के कंकाल ऐसे मिले हैं जो किसी ना किसी तरीके से हमारे जीवन से भी संबंधित हैं। दावा किया जा रहा है कि ये सभी अवशेष निअंडरथल प्रजाति के हैं।

13 सदस्यों का निअंडरथल परिवार
साइबेरिया की तलहटी में जो अवशेष मिले हैं, उनको लेकर वैज्ञानिकों अजीब दावा किया किया है। माना जा रहा है ये सभी एक परिवार या समुदाय से जुड़े हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि ये कम से कम दस से बीस सदस्यों वाले परिवार या फिर रिश्तेदारों का एक छोटा समूह था। जिसमें एक पिता और उसकी किशोर बेटी, एक युवा पुरुष जो उनके भतीजे या चचेरे भाई हो सकते हैं। इसमें एक वयस्क महिला भी थी जो शायद एक चाची या दादी थी।

54,000 साल पहले से थे मौजूद
शोधकर्ताओं के अनुसार, लगभग 54,000 साल पहले साइबेरिया की अल्ताई पहाड़ों की तलहटी में नदी के किनारे शिकार शिविर था। जिसमें 20 लोग रहते थे। साइबेरिया में निअंडरथल करीब 4,00,000 साल से 40,000 वर्ष तक जीवित थे। जिस 13 सदस्यीय परिवार का डीएनए विश्लेषण (First genetic analysis of Neanderthal family) किया गया है वो आज से करीब 54,000 साल पहले जीवित था। डीएनए विश्लेषण से पता चला है कि उस परिवार में सात मेल और छह फीमेल निएंडरथल थे। इससे जुड़ी हाल ही में की गई स्टडी के प्रमुख लेखक लॉरिट्स स्कोव ने कहा, "तथ्य यह है कि निअंडरथल एक ही साथ थे, यह बहुत ही रोमांचक है। इसका मतलब है कि वे संभवतः एक ही सामाजिक समुदाय से आए थे। ये पहली बार था जब हम निएंडरथल समुदाय के सामाजिक संगठन के विषय में पता चला"।

निअंडरथल हमारे पूर्वज क्यों?
निअंडरथल परिवार का पहला आनुवंशिक विश्लेषण (First genetic analysis of Neanderthal family) को बेहद अहम माना जा रहा है। यह परिवार एक ऐसे समुदाय की तस्वीर प्रस्तुत करता है, जो वर्तमान मानव समाज के अनुरूप है। निअंडरथल के इस परिवार को लेकर कहा जा रहा कि इसमें एक साथ बाप, बेटी और चाची या फिर दादी रहते थीं और उनके साथ अन्य भी रिश्तेदार रहते थे। यानी उस वक्त इस मानव की इस प्राचीन प्रजाति (आदिमानव) में परिवार या फिर सामाज के बीच रहने की सभ्यता आ चुकी थी। शोधकर्ताओं को निअंडरथल के मिले अवशेषों के डीएनए विश्लेषण के आधार पर ये दावा पहली बार किया जा रहा है। उनके पारिवारिक ढांचे और एक साथ रहने की तरीके को लेकर ये अनुमान लगाया जा सकता है कि निअंडरथल काफी विकसित आदिमानवों की प्रजाति थी, जिसके बाद आधुनिक मानव समाज का उदय शुरू हुआ।

यूरोप, दक्षिण-पश्चिम और मध्य एशिया था ठिकाना
निएंडरथल परिवार लगभग 54,000 साल पहले दक्षिण-पश्चिम और मध्य एशिया में गुफाओं में रहता था। उनके कई अवशेष पिछले 14 वर्षों में मिले हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि निएंडरथल्स ने आइबेक्स, घोड़ों, बाइसन और अन्य जानवरों का शिकार किया जो नदी की घाटियों से होकर गुजरते थे। साइंटिस्टस्ट का दावा है कि निएंडरथल ही हमारे पूर्वज हैं, जिनसे आधुनिक मानव का विकास हुआ। वे लगभग 4,00,000 से 40,000 साल पहले पूरे यूरोप और दक्षिण-पश्चिम और मध्य एशिया में रहते थे। ताजा स्टडी का नेतृत्व साइंटिस्ट स्वंते पाबो ने किया है, जिन्होंने निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर कर चिकित्सा के क्षेत्र में वर्ष 2022 का नोबेल पुरस्कार जीता।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications