पहली बार दुनिया के सामने आया मोस्ट वाटेंड आतंकी सरगना बगदादी

abu bakr al baghdadi
नयी दिल्ली। दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने इराक में तबाही मचा रखी है। आईएसआईएस ने सीरिया और इराक के कई हिस्सों पर अपना कब्जा जमा लिया है। अब तक गुमनामी का जीवन बिताने वाले आईएसआईएस के सरगना अबु बक्र अल- बगदादी पहली बार दुनिया के सामने आया है। बगदादी ने पहली बार अपना वीडियो जारी किया है।

ये पहली बार है जब बगदादी ने वीडियो जारी किया है। इससे पहले उसे कभी सार्वजनिक रूप से नहीं देखा था। आतंकी संगठन 'इस्लामिक स्टेट इन इराक ऐंड अल शाम' का कमांडर अबु बकर अल-बगदादी पहली बार दुनिया के सामने आया है। बगदादी ने सार्वजनिक तौर पर अपना एक विडियो जारी किया है। इससे पहले बगदादी को किसी ने इस तरह सार्वजनिक रूप से नहीं देखा था। हालांकि, इराक सरकार ने बगदादी के विडियो को फर्जी बताया है।

इस्लामी खिलाफत की घोषणा करने वाले 'अल दौलतुल इस्लामिया' या 'इस्लामिक स्टेट' ने सोशल मीडिया पर एक विडियो जारी किया है। इस वीडियो में बगदादी ने तमाम मुसलमानों से कहा कि वे समूह के नेता अबु बकर अल-बगदादी के हुक्म मानें। ये वीडियो इराक की एक मस्जिद में शूट किए गया है। वीडियो में बगदादी काली पगड़ी और लबादा पहने है।

इस वीडियो में बगदादी अपील कर रहा है कि मैं वली हूं जो आपकी सदारत कर रहा है। हालांकि, मैं आप सब में बेहतरीन नहीं हूं, इसलिए अगर आप देखें कि मैं सही हूं तो मेरी मदद करें। अगर आप देखें कि मैं गलत हूं तो मुझे सलाह दें और मुझे सही रास्ते पर लाएं और जब तक मैं खुदा के हुक्म मानता हूं आप मेरा हुक्म मानें।

बगदादी ने कहा कि 'अल्लाह ने जिहाद और इस्तकलाल के लंबे साल के बाद आप के मुजाहिद भाइयों को जीत दी है सो उन्होंने खिलाफत का ऐलान किया है और खलीफा चुना है।' उसने अपील की है कि मुसलमानों का फर्ज है जो सदियों से छूटा हुआ था।'

बगदादी के इस पहले विडियो में आईएसआईएस का झंडा और संगठन के लड़ाके भी दिखाई दे रहे हैं। हलांकि बगदादी को कथित रूप से दिखाने वाले इस विडियो के सही होने की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है। मीडिया के पास बगदादी की सिर्फ 2 ही ज्ञात तस्वीरें सामने आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+