ब्रिटेन में ओमिक्रॉन वेरिएंट से पहली मौत, शुरू हो गया है बूस्टर डोज प्रोग्राम

लंदन, 13 दिसंबर: ओमिक्रॉन वेरिएंट ने पूरे दुनिया की टेंशन बढ़ा रखी है। ब्रिटेन में भी इसके बहुत से मामले सामने आए हैं। अब वहां पर ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक मरीज की जान गई है। सोमवार को खुद ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने इसकी जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्रिटेन सरकार ने बूस्टर डोज का प्रोग्राम शुरू कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये डोज लोगों को नए वेरिएंट के खिलाफ ज्यादा सुरक्षा प्रदान करेगी।

Recommended Video

      Britain में Corona के Omicron Variant से पहली मौत, PM Johnson ने दी चेतावनी | वनइंडिया हिंदी
      Omicron

      मामले में मीडिया से बात करते हुए पीएम जॉनसन ने कहा कि दुख की बात है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट की चपेट में आए एक शख्स की जान चली गई। मुझे लगता है कि ये विचार है कि ये वायरस का एक मामूली सा संस्करण है, लेकिन इसको लेकर सोचने और जल्द नए कदम उठाने की जरूरत है। वहीं मामले में स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट अभूतपूर्व दर से फैल रहा और लंदन में 40 प्रतिशत संक्रमण के लिए जिम्मेदार है।

      आपको बता दें कि यूके में 27 नवंबर को ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया था। जिसके बाद पीएम जॉनसर ने सख्त प्रतिबंध लगाए थे। रविवार को उन्होंने बूस्टर डोज प्रोग्राम की शुरुआत की। इसके अलावा सभी से इसको लेने की अपील की। वहीं ब्रिटिश मीडिया ने एक फोटो जारी की है, जिसमें पीएम स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते नजर आए।

      63 देशों में पता चले केस
      9 दिसंबर तक आई रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट अभी तक दुनिया के 63 देशों में फैल चुका है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट सभी 6 रीजन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। अभी तक ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर जो शुरूआती जानकारियां मिली हैं, उससे पता चल रहा है कि वायरस का ये वेरिएंट वैक्सीन की क्षमता को घटा रहा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+