पाकिस्तान ने तुर्की से खरीदा दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रोन, हवा से क्रूज मिसाइल दागने में सक्षम

पाकिस्तान में हर दिन फ्री का राशन खरीदने गए लोगों की भगदड़ की वजह से जान जा रही है। देश में विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो गया है मगर फिर भी पाकिस्तान विदेशों से महंगे हथियार खरीदने में कमी नहीं कर रहा है।

Pakistan Turkey Drone

Image: Twitter

अब तक पाकिस्तान और चीन की दोस्ती भारत के लिए चुनौती बनी हुई थी लेकिन अब पाकिस्तान और तुर्की की जुगलबंदी भी भारत के लिए समस्या खड़ी कर रही है। दिवालिया होने की कगार पर खड़ा पाकिस्तान अब तुर्की से खतरनाक ड्रोन मंगा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की ने अपना बेरक्तार अकिंसी ड्रोन का पहला बैच पाकिस्तान भेज दिया है। इस ड्रोन को बेहद खतरनाक माना जाता है। यह हवा में लंबे वक्त तक रहने में सक्षम है। ये ड्रोन निगरानी के अलावा बम या मिसाइल हमले में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

बेरक्तार अकिंसी ड्रोन का इस्तेमाल आर्मीनिया-अजरबैजान और रूस-यूक्रेन युद्ध में हो चुका है। इसकी कामयाबी को देख कर दुनिया भर में इसकी डिमांड बढ़ गई है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि पहली खेप में तुर्की ने पाकिस्तान को कितने ड्रोन भेजे हैं। हालांकि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये 6-7 हो सकते हैं। बेरक्तार ड्रोन को तुर्की की बायकर कंपनी ने बनाया है। बेकार कंपनी के सीईओ हालुक बायरकतार ने सितंबर 2022 में कहा था कि वह पाकिस्तान को यह ड्रोन देंगे। वह राष्ट्रपति एर्दोगन के दामाद भी हैं।

पाकिस्तान को मिला बेरक्तार अकिंसी ड्रोन एक एडवांस AESA रडार सिस्टम से लैस है, जो हाई रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें प्रदान कर सकता है। इसके साथ ही इस रडार के जरिए ड्रोन एक ही समय पर कई लक्ष्यों पर निशाना साध सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये ड्रोन हवा से जमीन पर मारने वाली मिसाइल, बम और कई गाइडेड विस्फोटक के जरिए निशाना लगा सकता है।

बेरक्तार अकिंसी में इलेक्ट्रॉनिक सपोर्ट एंड काउंटरमेजर सिस्टम्स से लैस है। ड्यूल सैटेलाइट कम्यूनिकेशन, एयर-टू-एयर रडार, कोलिजन एवियोनिक्स रडार और नेशनल एडवांस्ड सिंथेटिक अपर्चर रडार से लैस है। इस ड्रोन के अंदर 400 किलोग्राम और बाहर 950 किलोग्राम वजन के हथियार लगा सकते हैं। यह एक हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस ड्रोन है। ये ड्रोन 25 घंटे 45 मिनट तक हवा में रह सकता है और 38,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। यह अधिकतम 463 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+