जिस देश में महिलाएं नहीं चला सकती कार, वहां महिला पायलट ने उड़ाई विमान

नयी दिल्ली। साउदी अरब ऐसा मुस्लिम देश है जहां महिलाओं को अधिकार के नाम पर बस थोड़ी-बहुत आजादी दी गई है। यहां महिलाओं के खिलाफ सख्त कानून है। अगर महिलाओं ने कानून तोड़े तो उन्हें सरेआम कोड़े मारने का अधिकार है। महिलाओं पर तो ऐसी-ऐसी पाबंदियां लगी हुई हैं कि आप जानकर दंग रह जाएंगे। उन्हें ना कार चलाने की आजादी है, ना अपनी इच्छा से घूमने की। ऐसे देश में जहां महिलाएं अपनी मर्जी से घर से बाहर तक नहीं निकल सकती वहां तीन महिलाओं ने चौंकाने वाला काम किया है। सउदी अरब में महिला ने पहली बार चुनाव जीत रचा इतिहास

flight

इन महिलाओं ने पहली बार विमान उड़ाकर देश-दुनिया को चौंका दिया। रॉयल ब्रूनेई एयरलाइंस की तीन महिला पायलट्स ने इतिहास रच दिया। महिला पायलटों ने ब्रूनेई से सउदी अरब के शहर जेद्दाह तक बोईंग 787 ड्रीमलाइनर से उड़ान भरी और अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा लिया। शरीफा सेज़ेरेना, सारियाना नोर्दिन और नादिया पीजी खाशेयाम नाम की इन तीनों महिलाओं ने पहली बार विमान उड़ाई, लेकिन विमान से उतरकर एयरपोर्ट जाने के लिए उन्हें दूसरे पुरुष साथी का सहारा लेना पड़ा, क्योंकि अरब के कानून के मुताबिक वो कार नहीं चला सकती।

क्या हुआ जब आसमान से गिरे इंसान की लाश के टुकड़े

पायलट बनने के लिए इन तीनों ही महिलाओं को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्हें ना केवल दूसरे देशों में ट्रेनिंग लेनी पड़ी, बल्कि अरब में विमान उड़ाने के लिए कड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। कैप्टन सेज़ेरेना ने पायलट ट्रेनिंग ब्रिटेन में ली। कैप्टन सेजेरेना के मुताबिक ये कदम अरब देश की लड़कियों के लिए बड़ी उपलब्धी है। उनके इस कदम के बाद अब अरब की लड़कियां भी अपनी मर्जी से सपने देख सकती हैं और उन्हें पूरा करने की कोशिश कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+