US: डोनाल्ड ट्रम्प पर बदमाशों ने चलाई गोली, AK-47 का इस्तेमाल, बढ़ी सतर्कता
अमरिका में रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रम्प पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। यूएस सीक्रेट सर्विस के मुताबिक, ये घटना दोपहर दो बजे हुई, जब ट्रम्प वेस्ट पाम बीच स्थित गोल्फ कोर्स में मौजूद थे। गोलीबारी ट्रंप को टारगेट करके की गई थी। हालांकि वे इस हमले से बाल- बाल बच गए। यूएस सीक्रेट सर्विस ने इसकी पुष्टि भी कर दी है।
यूएस में रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे, डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर हमले का जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में ट्रम्प गोल्फ कोर्स में गोलीबारी हुई। स्थानीय कानून प्रवर्तन के अनुसार, झाड़ियों में एक एके -47 पाया गया। ट्रम्प अभियान ने एक बयान जारी किया है जिसमें पुष्टि की गई है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प सुरक्षित हैं। कथित तौर पर एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया है।"

ट्रम्प पर हमले की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने निंदा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका में हिंसा की कोई जगह नहीं है। हरिस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मुझे फ्लोरिडा में पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प और उनकी संपत्ति के पास गोलीबारी की खबरों के बारे में जानकारी दी गई है और मुझे खुशी है कि वह सुरक्षित हैं। अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।"
ट्रम्प पर हमले की जांच शुरू
संयुक्त राज्य अमेरिका की सीक्रेट सर्विस के प्रमुख एंथोनी गुग्लिल्मी ने एक बयान में कहा, "सीक्रेट सर्विस, पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय के साथ मिलकर, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से जुड़ी एक सुरक्षात्मक घटना की जांच कर रही है, जो दोपहर 2 बजे से कुछ पहले हुई थी। पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं। अधिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी।"
एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में वेस्ट पाम बीच में ये फायरिंग जब हुई उस वक्त ट्रम्प अपने गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेल रहे थे। ये जगह उनके मार-ए-लागो निवास से ज्यादा दूर नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि कोर्स के पास हो रहे विवाद में दो लोगों के बीच गोलीबारी हुई। इस बीच राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर हमले को लेकर कई सारे सवाल खड़े हो हैं। हालांकि अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी किसने की। घटना को लेकर सीक्रेट सर्विस जांच में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications