Watch Video: अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, पाइप से लटक कर बहन ने बचाई भाई की जान

न्यूयॉर्क, 19 दिसंबर। अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर भीषण आग लगी हुई हैं, वहीं दो लोग खिलड़ी के बाहर पाइप से लटके नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की सांसें थम गईं, हर कोई यह दुआ कर रहा था कि पाइप के सहारे लटके लड़का-लड़की की जान किसी तरह बच जाए। वीडियो अब वायरल हो रहा है।

चौथी मंजिल पर लगी आग

चौथी मंजिल पर लगी आग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना न्यूयॉर्क सिटी में एक 14-मंजिला इमारत की है जहां, चौथी मंजिल पर अचानक से आग लग जाती है। इस दौरान अपार्टमेंट में आग की उंची-उंची लपटे और धुएं का गुबार खिड़की-दरवाजे से बाहर आने लगता है। वीडियो किसी अन्य इमारत में मौजूद लोगों द्वारा फिल्माया गया है, वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि खिड़की से दो लोग आग से बचने के लिए बाहर लगी पाइप के सहारे खड़े हो जाते हैं।

16 दिसंबर की है घटना

16 दिसंबर की है घटना

ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को गुडन्यूज कॉरेस्पोंडेंट नाम की आईडी से पोस्ट किया गया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'कल (16 दिसंबर) सुबह 2 एक 13 साल का लड़का और 18 वर्षीय लड़की ईस्ट विलेज में स्थित एनवाईसी में एक जलती हुई इमारत से बच निकले। वीडियो में आप पहले किशोरी को खिड़की से लटकते हुए देख सकते हैं और फिर खड़े होकर एक पोल को पकड़कर अपने भाई की मदद करते देख सकते हैं।'

सूझबूझ से भाई-बहन ने बचाई अपनी जान

सूझबूझ से भाई-बहन ने बचाई अपनी जान

कैप्शन में आगे लिखा है, 'आप आग की लपटों को भी देख सकते हैं जो भाई-बहन को पोल ​​से नीचे जाने के लिए मजबूर करती है। दोनों के पास खुद नीचे उतने के अलावा और कोई चारा नहीं था। घटनास्थल पर आग की वजह से एक की मौत हो गई थी, अन्य सभी को बचा लिया गया है। दोनों भाई-बहन को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत स्थिर है।'

वायरल हुआ वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों किशोरों की मां इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई है। आपातकालीन कॉल आने के चार मिनट बाद ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि, डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार भाई-बहनों ने खुद ही नीचे उतरने में कामयाबी हासिल की। 25 से 30 सेकंड में वे सुरक्षित रूप से जमीन पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: मेघालय: अस्तित्व बचाने के चक्कर में बीजेपी और एनपीपी के करीब आ रही कांग्रेस, 12 विधायक दे चुके हैं 'धोखा'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+