थाईलैंड के नाइट क्लब में भीषण आग, 13 की मौत, 40 घायल
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के दक्षिण-पूर्व में चोनबुरी प्रांत के एक नाइट क्लब में शुक्रवार को आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए।
बैंकॉक

थाईलैंड के नाइट क्लब में लगी भीषण आग
सोशल मीडिया में थाईलैंड स्थित चोनबुरी प्रांत के नाइट क्लब में लगी भीषण आग का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें लोग दौड़ते, चिल्लाते देखे जा सकते हैं। कुछ लोग आग में बुरी तरह से झुलस गए हैं।

थाईलैंड के चोनुबरी प्रांत में स्थित माउंटेन बी नाइट क्लब
नाइट क्लब में आग की घटना थाईलैंड के चोनुबरी प्रांत के सट्टाहिप जिले में हुई। यह थाईलैंड की राजधानी बैंकाक के दक्षिण पूर्व में स्थित है। पुलिस के मुताबिक, माउंटेन बी नाइट क्लब में आग बीती रात करीब एक बजे लगी।

राहत-बचाव कार्य जारी
इस भीषण हादसे के बाद इलाके में राहत-बचाव कार्य जारी है। कई लोगों का कहना है कि, आग लगने के बाद कई लोगों के शरीर में आग लग गई और वे पब से बाहर भागने लगे थे।

थाईलैंड के नाइट क्लब रंगीन रातों के लिए मशहूर
बता दें कि, थाइलैंड के नाइट क्लब रंगीन रातों के लिए मशहूर है। खास कर चोनुबरी प्रांत के नाइट क्लब में हर रोज हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। वहीं, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
(फोटो सौ. ट्विटर)












Click it and Unblock the Notifications