इराक के एक Covid हॉस्पिटल में भीषण आग, 110 घायल 82 लोगों की दर्दनाक मौत

बगदाद, 25 अप्रैल। कोरोना वायरस की मार झेल रहे इराक से बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां के एक कोविड अस्पताल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया, प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस घटना में 110 लोग घालय हो गए हैं जबकि 82 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। आग रविवार तड़के लगी, सूचना मिलते ही दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं, आग पर काबू पाया जा चुका है हालांकि मरीजों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिस अस्पताल में आग लगी वहां कोरोना वायरस मरीजों का इलाज किया जा रहा था। आग लगने की मुख्य वजह ऑक्सीजन टैंकर में विस्फोट को बताया जा रहा है।

fire at Covid hospital in Iran 82 lost his life 110 injured

इराकी आंतरिक मंत्रालय ने इस मामले में जानकारी दी है कि बगदाद स्थित कोविड अस्पताल में आग रविवार तड़के लगी थी। आग अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट में लगी, जहां कोविड से संक्रमित मरीज भर्ती थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में आग ऑक्सीजन सिलेंडर के भंडारण विस्फोट के चलते हुआ, जिससे सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर घटना के कुछ वीडियो में सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

अस्पताल में विस्फोट होने से हड़कंप मच गया कुछ मरीजों की मौत ऑक्सीजन सप्लाई में आई बाधा की वजह से हुआ तो कुछ की मौत दम घुटने से हुई है। मरीजों और उनके रिश्तेदारों ने इमारत से भागने की कोशिश की जिसके कुछ सफल भी हुए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक घटनास्थल पर 120 रोगियों और उनके रिश्तेदारों में से 90 लोगों को बचाया, लेकिन अभी भी मृतकों और घायलों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि इराक पर भी कोरोना वायरस का कहर टूट पड़ा है, गत बुधवार यहां कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख से अधिक हो गई थी।

यह भी पढ़ें: धमाकों के बीच इराक के ऐतिहासिक दौरे पर पोप फ्रांसिस, इस्लामिक नेताओं से करेंगे शांति पर बातचीत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+