तो बदल जाएगा न्यूजीलैंड का झंडा, शुरू हुई वोटिंग
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में गुरुवार को एक अहम मुद्दे पर वोटिंग की शुरुआत हुई है। इस देश में इस बात के लिए वोटिंग आखिरी दौर में है कि यहां का राष्ट्रीय ध्वज बदलना चाहिए या नहीं। फिलहाल न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय ध्वज यूनियन जैक के नाम से जाना जाता है।

प्रधानमंत्री जॉन की ने यूनियन जैक को राष्ट्रीय बैनर से उतारने के लिए इसे पीढ़ियों बाद आया एक अवसर करार दिया है।
इस साउथ पैसेफिक देश की आबादी 45 लाख है जहां मतदान के लिए करीब 30 लाख मतपत्र बांटे जा रहे हैं। जनमत संग्रह का परिणाम बाध्यकारी होगा।
मतदान पर नजर रख रहे पैनल के प्रमुख जॉन बुरोज ने कहा कि जो भी परिणाम आएगा, यह झंडा पीढ़ियों तक लहराता रहेगा और हम उम्मीद करते हैं कि इस ऐतिहासिक फैसले के लिए सभी देशवासी मतदान करेंगे।
देश के लिए नया ध्वज चाहने वाले जॉन की ने कहा कि यह मतदान महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतीक को अद्यतन और आधुनिक बनाने का एक दुर्लभ अवसर है।












Click it and Unblock the Notifications