Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Fiji Earthquake: फिजी द्वीप पर भूकंप के तगड़े झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.8, टोंगा में भी कांपी धरती

फिजी द्वीप के दक्षिण में रात 11:36 बजे रिक्टर पैमाने पर 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NSC) ने बताया कि टोंगा के पास भी भूकंप के तगड़े झटके लगे, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.2 मापी गई।

भूकंप के बारे में डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप पर नजर रखने वाली अमेरिकी संस्था- यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र टोंगा से लगभग 280 किमी (174 मील) दक्षिण-पश्चिम में 167.4 किमी (104 मील) की गहराई में स्थित था।

Fiji Earthquake

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, शुक्रवार को दक्षिण प्रशांत महासागर में टोंगा के पास भी 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, भूकंप के बाद यूएस वेस्ट कोस्ट, ब्रिटिश कोलंबिया या अलास्का में सुनामी का खतरा नहीं पाया गया।

ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भी इस भूकंप के कारण सुनामी का कोई खतरा नहीं है। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने फिजी द्वीप समूह के दक्षिणी क्षेत्र के पास भूकंप की तीव्रता 7 रहने की रिपोर्ट दी।

भूकंप के झटकों से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने एक ट्वीट में कहा कि टोंगा में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप टोंगा के हिहिफो से 95 किमी पश्चिम उत्तर पश्चिम में आया। भूकंप 16:02 (UTC) पर और 210.1 किमी की गहराई में आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+