खूंखार कैदी के प्‍यार में पागल हुई ये खूबसूरत महिला जेल अधिकारी, पार कर दी सारी हदें

लंदन। ब्रिटेन के साउथ वेल्‍स में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे। यहां 25 साल की महिला जेल अधिकारी को 22 साल के एक खूंखार कैदी से प्‍यार हो गया। कैदी के प्‍यार में पागल महिला ने जेल के सारे नियम-कानून तोड़ दिए। उसने कैदी को छिपाकर जेल में फोन दिया और फिर उसे निजी मैसेज करने लगी। जेल अधिकारी का नाम शाउना क्‍लैरी है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण वेल्स में ब्रिजेंड में निजी तौर पर संचालित पुरुषों के एचएम जेल पारक में काम करते हुए क्‍लैरी को कैदी कुर्त जरमन से प्‍यार हो गया।

खूंखार कैदी के प्‍यार में पागल हुई ये खूबसूरत महिला जेल अधिकारी, पार कर दी सारी हदें

जरमन एक 77 साल के वृद्ध व्‍यक्ति पर हमले के आरोप में 10 साल की सजा काट रहा है। जरमन पर आरोप है कि वो पीडि़ता के घर में घुस गया और वृद्ध को बंधक बनाकर करीब 3 घंटे तक उसे यातनाएं दीं। कोर्ट की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि क्‍लैरी ने जरमन को अपना मोबाइल नंबर दिया और उसे मैसेज किया। कोर्ट ने यह भी कहा कि क्‍लैरी को इसके बारे में पहले से पता था कि जरमन ने अपने सेल में एक फोन छिपाकर रखा है।

आशंका तो यह भी जाहिर की जा रही है कि क्‍लैरी ने ही यह फोन जरमन को दिया है। सरकारी वकील ने बताया कि कॉल डिटेल से पता चला कि जरमन और क्‍लैरी के बीच बात बीते साल अगस्‍त में हुई थी और वहीं से दोनों की बीच संबंध पनपे थे। क्‍लैरी ने अक्‍टूबर में जरमन को मैसेज किया था। उस वक्‍त उन्‍हें हिरासत में लेकर उनका लैपटॉप और फोन सीज कर लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+