इमरान खान के चहेते मंत्री फवाद चौधरी ने दी दशहरे की बधाई, लोगों ने कहा Thanks Idiot
इस्लामाबाद। आज भारत समेत विश्व के कई हिस्सों में हिंदू लोग दशहरे के पर्व को सेलिब्रेट कर रहे हैं, लोग सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को बधाई भी दे रहे हैं, इसी क्रम में हमेशा भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले इमरान खान के चहेते पाक मंत्री फवाद चौधरी ने भी लोगों को दशहरे की बधाई दी लेकिन लोगों ने उनकी क्लास लगा दी।
पाकिस्तानी मंत्री ने दी दशहरा की बधा
दरअसल, मंगलवार को फवाद चौधरी ने ट्विटर पर लिखा कि पाकिस्तान, हिंदुस्तान और अन्य हिस्सों में रह रहे सभी हिंदुओं को दशहरे की बधाई, फवाद चौधरी के इस ट्वीट पर हर तरह के रिएक्शन आए, जिस पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि थैंक्स, इडियट!',इसके अलावा कुछ लोगों ने लिखा कि अच्छा होता कि आज ही पाकिस्तान मसूद अजहर, हाफिज़ सईद को मार दिया जाता तो ज्यादा अच्छा होता।
ट्विटर यूजर ने लिखा कि थैंक्स, इडियट!
तो किसी ने उन्हें अखंड भारत याद दिलाया तो लिखा कि अच्छा होता कि आप अपने अंदर के रावण को खत्म करते है, तो किसी ने लिखा मोदी का खौफ अच्छा है फवाद चौधरी, तो किसी ने उन्हें पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं की हालत को ध्यान देने की बात कही है।
'हैप्पी दशहरा पाकिस्तानी रावण'।
रोहित जैन नाम के एक ट्विटर यूजर ने फवाद के बधाई संदेश पर उन्हें जवाब दिया कि 'हैप्पी दशहरा पाकिस्तानी रावण'।
फवाद चौधरी को मिला नोटिस
आपको बता दें कि पिछले दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी को पाकिस्तान की एक अदालत ने अयोग्य घोषित करने का नोटिस भी जारी किया था, उस नोटिस में फवाद चौधरी को उनकी संपत्ति की घोषणा करने में विफल रहने के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग की गई है। इस आवेदन पर सुनवाई इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अथार मिनल्लाह द्वारा की गई थी। इस दौरान याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि फवाद चौधरी ईमानदार और सच्चे नहीं हैं क्योंकि वह झेलम में अपनी जमीनों की घोषणा करने में विफल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications