बेटी को 'लिप किस' करते हुए शेयर की तस्वीर, लिखा- 'बुरा लगे तो अनफ्रेंड करो'
Recommended Video
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहने वाले एक शख्स की काफी आलोचना की जा रही है। कारण है पांच साल की बेटी को उनका लिप किस करना। जिसकी तस्वीर उन्होंने फेसबुक पर शेयर की है। 39 साल के टायरॉन मटोका ने इस पोस्ट में लिखा है कि 'अगर मेरा बेटी को लिप किस करना आपको बुरा लगे तो मुझे अनफ्रेंड कर दो।'

'पिता को सेक्सुएलाइज करना बंद करो'
उन्होंने अपनी इस पोस्ट में स्तनपान को लेकर भी बात कही थी। उन्होंने लिखा है कि सार्वजनिक स्थानों पर अगर एक मां का अपने बच्चे को स्तनपान कराना आपको बुरा लगता है, तो अनफ्रेंड करो। टायरॉन ने लिखा, 'अपने बच्चों को प्यार और स्नेह दिखाने वाले पिता को सेक्सुएलाइज करना बंद करो।'
घरेलू हिंसा को झेलते हुए बड़े हुए
टायरॉन का कहना है कि वह घरेलू हिंसा को झेलते हुए बड़े हुए हैं। उनके पिता सही रोल मॉडल नहीं रहे, लेकिन वो अपनी बेटी के लिए एक अच्छे पिता बनना चाहते हैं। टायरॉन का कहना है, 'मैं अपने बच्चों के लिए आदर्श बनना चाहता हूं। मेरे अतीत में बहुत सारी नकारात्मक चीजें थीं।' पोस्ट हटाने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि वह होठों पर अपने बच्चों को किस करने का ये टैबू तोड़ना चाहते हैं।

लोगों ने काफी सराहना की
टायरॉन की इस पोस्ट को काफी शेयर किया जा रहा है। खबर लिखने तक इसे 1.2 हजार लोगों ने लाइक किया है, जबकि 154 लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। बहुत से लोगों ने इस पिता को सही बताया है और काफी सराहना की है। एक यूजर ने लिखा है, 'ये असली प्यार है। जिन लोगों की सोच गंदी होती है और प्यार नहीं होता वही कहते हैं- नहीं तो मैं भी अपने बच्चों के साथ ऐसा ही करता हूं। एक अच्छे पिता बने रहें।'

ग्रुप भी चलाते हैं
टायरॉन फेसबुक पर कीवी डैडीज नाम का ग्रुप भी चलाते हैं, जिसके एक लाख से अधिक सदस्य हैं। वह पिताओं को प्रेरित करते हैं कि वह अपने अंदर छिपे डर और असुरक्षा पर बोलें। वह काब्रामट्टा लोकल एरिया कमांड के व्हाइट रिबन वॉक के लिए भी काम करते हैं। जो घरेलू हिंसा के बारे में जागरूकता फैलाता है।

दो बेटे भी हैं
टायरॉन के दो बेटे भी हैं। वह चाहते हैं कि लोग पिता और बेटी को प्यार को लगत तरीके ना समझें। अगर एक मां बच्चे को स्तनपान करा सकती है तो एक पिता भी उसे किस कर सकता है। चाहे फिर बेटा हो या बेटी। उनके प्यार को गलत तरीके से नहीं देखना चाहिए।

इंस्पेक्टर ने भी प्रशंसा की
एलएसी चीफ इंस्पेक्टर ने भी टायरॉन की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि वह काफी बड़ा संदेश दे रहे हैं। वह अपने दर्दनाक अतीत से अलग अपने बच्चों को अच्छा बचपन देना चाहते हैं।

समाज को संदेश देना चाहते हैं
टायरॉन ने कहा, 'मेरे लिए बड़ी बात यह है कि यदि आप अपने बच्चों के लिए स्नेह दिखाना चाहते हैं, तो वह ठीक है। वो प्यार होने और प्यार नहीं होने के बीच के अंतर को जानकर गुजरेंगे।' वह अपना ये समाज को संदेश देना चाहते हैं।

डेविड बेखम ने भी तस्वीरें शेयर की थीं
बता दें इससे पहले फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेखम ने भी अपनी सात साल की बेटी को लिप किस करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिसके बाद उन्हें भी लोगों की आलोचना झेलनी पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications