पांच बच्चों का पिता और रैपर चोरी करने घर में घुसा, लेकिन कुछ ऐसा हुआ की चली गई जान
नई दिल्ली। अमेरिका के फ्लोरिडा में उभरते रैपर और पांच बच्चों के पिता की चोरी करते समय दर्दनाक मौत हो गई है। 32 साल के रैपर पर आरोप है कि वह एक घर में चोरी के बाद खिड़की से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था तभी खिड़की का शीशा टूट गया और यह उसकी गर्दन में घुस गया, जिसके बाद रैपर की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार जोनाथन हर्नांडेज फ्लोरिडा में शनिवार जब एक घर में चोरी में चोरी करने के लिए घुसा तभी खिड़की का शीशा टूटकर हर्नांडेज की गर्दन पर गिर गया। दरअसल हर्नांडेज खिड़की के जरिए दीवार पर चढ़ रहा था जोकि जमीन से 5.5 फीट ऊंचाई पर थी, लेकिन इसी दौरान वह खिड़की से फंस गए और खिड़की उनकी गर्दन पर ही टूटकर गिर गई।

पहले भी दर्ज हो चुके हैं कई मामले
जब मौके पर पुलिस पहुंची और हर्नांडेज की मौत हो चुकी थी। उभरते रैपर को उनके दोस्त और फैंस ताज यूएफओ के नाम से बुलाते थे। पुलिस का कहना है कि हर्नांडेजपहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। पब्लिक रिकॉर्ड के अनुसार हर्नांडेज के खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हो चुके हैं। उनके खिलाफ चोरी, और बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने के मामले दर्ज हो चुके हैं। लेकिन हर्नांडेज के परिवार और दोस्तों का कहना है कि वह अच्छे इंसान थे।

क्या कहना है दोस्तों और परिवार का
हर्नांडेज की मंगेतर पैट्रिसिया डुआर्ते ने बताया कि जब मैं पहली बार उनसे मिली तो मुझे लगा यह तो रैपर ईआई चेपो की तरह दिखता है। लेकिन वह उनसे बिल्कुल उल्टा निकला। वह बहुत ही अच्छा था, मुझे लगता है कि उससे बड़ा दिल किसी का नहीं है। पैट्रिसिया ने बताया कि उसे इस बात का यकीन नहीं है कि हर्नांडेज घर में चोरी करते समय खिड़की से गिरकर मर गया। मैं चाहती हूं कि इस पूरे मामले की जांच की जाए।

करीबियों को नहीं हो रहा यकीन
हर्नांडेज के दोस्त टायसन लेन ने कहा कि यह लिखते हुए भी दुख हो रहा है कि यूएफओ ने इस दुनिया में अब नहीं है, उसके पांच खूबसूरत बच्चे हैं जिनका दिल बेहद खूबसूरत है। उसके नसीब में बहुत ही महान बनना लिखा था, मुझे यकीन है कि उसके करीबी दोस्त उसके संगीत को जिंदा रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications