12 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकली तीन साल की बच्ची, खुद मरकर बेटी को जिंदगी दे गया पिता

बीजिंग (चीन)। छह मंजिला इमारत के मलबे में दबी बच्ची 12 घंटे तक जीवित रही, बच्ची अपने पिता के सीने से चिपकी थी। जिसने मरते हुए भी बेटी को दबने नहीं दिया।

china

चीन के पूर्वी तटीय झेजियांग प्रांत में दो दिन पहले भंयकर दुर्घटना में बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए थे। इसमें 22 लोगों की मौत हुई है।

जब राहतकर्मी मलबा हटाने लगे तो देखा कि पिता के सीने से एक नन्ही बच्ची लिपटी है। पिता मलबे में दबने की वजह से दम तोड़ चुका था लेकिन उसने दम तोड़ने से पहले भी ये ख्याल रखा कि बच्ची को चोट ना पहुंचे।

मां-बाप दोनों की मौत, बच्ची को मामूली चोट

पिता के सीने से बच्ची इस तरह से लगी थी कि ना उसके ऊपर मलबा गिरा और ना ही उसका दम घुटा। बच्ची को हादसे में बहुत मामूली चोटें आईं। बच्ची की मां की लाश भी उसके बराबर में ही थी।

तीन साल के बच्ची का 12 घंटे मौत से लड़कर जिंदा निकल आना हर किसी को किसी करिश्मे से कम नहीं लग रहा है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची का 26 वर्षीय पिता जूता फैक्ट्री में काम करता था।

बिल्डिंग ढह जाने से हुए इस हादसे में मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच गई है, जबकि 28 लोगों को निकाल लिया गया है। 800 कर्मियों की टीम ने मलबे में दबे घायलों और शवों को बाहर निकाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+