वेस्टर्न कपड़े पहनती थी बेटी, बाप ने सजा देने के लिए किया रेप

ऑस्लो। बेटी के वेस्टर्न कपड़े पहनने से नाराज एक शख्स ने हैवानियत की हदें पार कर दीं और सजा देने के लिए उसका रेप किया। करीब 40 वर्षीय आरोपी ने अपने घर में ही इस वारदात को अंजाम दिया।

नॉर्वे का है मामला

नॉर्वे का है मामला

डेली मेल के मुताबिक, मामला नॉर्वे के एक शहर का है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि वह वेस्टर्न कपड़े पहनती थी, इस पर उसके पिता ने नाराजगी जताई थी और ऐसे कपड़े पहनने से मना किया था। वे दोनों यूरोप से जुड़े नहीं हैं। आरोपी ने पहले बेटी को कई बार डांटा और बहस की. बाद में वह हैवानियत पर उतर आया और रेप किया।

'धर्म की रक्षा' के नाम पर किया रेप

'धर्म की रक्षा' के नाम पर किया रेप

मामले की जांच करने वाले अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि आरोपी शख्स बेटी पर इसलिए नाराज था क्योंकि वह इस्लाम के खिलाफ कपड़े पहन रही थी। 20 वर्षीय लड़की ने वारदात के बाद किसी तरह घर से भागकर खुद को बचाया था और रास्ते से गुजर रहे एक पोस्टमैन को सारा मामला बताया। उसने लड़की को पुलिस के पास ले जाकर शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी ने पुलिस की रिपोर्ट को झुठलाया

आरोपी ने पुलिस की रिपोर्ट को झुठलाया

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और लड़की का मेडिकल कराया। आरोपी ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि किस आधार पर मुझे पकड़ा गया है और ऐसे आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मेरा डीएनए टेस्ट कराया है।' पीड़िता को मनोचिकित्सक के पास भेजा गया है। वह काफी घबराई हुई है।

'मैं सिर्फ बिस्तर पर बैठा था'

'मैं सिर्फ बिस्तर पर बैठा था'

आरोपी पिता ने कहा कि वह सिर्फ बेटी के बिस्तर पर बैठा था और उससे बात कर रहा था। उसने कहा कि पुलिस की ओर से जो डीएनए रिपोर्ट पेश की गई है वह गलत है। बता दें कि अगर आरोप साबित होते हैं तो उसे कड़ी सजा भुगतनी पड़ सकती है। उस पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं और वारदात को उसने अपने घर में ही अंजाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+