तो इस्लाम के लिए आतिफ असलम ने किया संगीत की दुनिया को छोड़ने का फैसला?

इस्लामाबाद। मशहूर पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम को लेकर ये चर्चा है कि वो अपने इस्लाम के लिए संगीत की दुनिया को अलविदा कहने जा रहे हैं, पाक मीडिया में कहा गया है कि आतिफ ने धर्म और आध्यात्म के लिए म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री को छोड़ने का मन बना लिया है, तमाम अटकलों और बातों के बीच अब आतिफ असलम ने खुद बयान दिया है, उन्होंने इस बारे में जो कहा है उसे सुनकर उनके फैंस को गहरा झटका लग सकता है।

'मैं अपने धर्म पर अब फोकस करना चाहता हूं'

'मैं अपने धर्म पर अब फोकस करना चाहता हूं'

गायक आतिफ ने कहा कि संगीत की इंडस्‍ट्री को छोड़ने का मसला काफी निजी है लेकिन मैं दुनिया का हिस्‍सा होते हुए खुद को अपने धर्म से जुड़ा रखना चाहता हूं, मैं यह तो नहीं कहूंगा कि मैं पूरी तरह से संगीत की दुनिया को छोड़ रहा हूं लेकिन मैं अब अपने धर्म के जरूरी पहलुओं पर ही अपना ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं, मैं अल्‍लाह के 99 नाम और ताजदार-ए-हरम जैसे बिंदुओं पर अपना फोकस करना चाहता हूं, मुझे इस बात की खुशी है कि यंग जनरेशन को मेरी गायिकी पंसद है और मुझे ये भी बात आकर्षित करती है कि युवागण आध्यात्म को भी मानते हैं, मैं अभी भी यही कह रहा कि मैं संगीत को पूरी तरह नहीं छोड़ रहा हूं।

'असमा उल हुस्ना' को लेकर आतिफ ने कही ये बात

'असमा उल हुस्ना' को लेकर आतिफ ने कही ये बात

आतिफ हाल ही में 'असमा उल हुस्ना' को लेकर काफी चर्चित रहे हैं, उन्होंने इस बारे में कहा कि मैं अपने आप को खुशनसीब मानता हूं कि मुझे ये रिकॉर्ड करने का मौका मिला, मेरा खुदा मेरे साथ है, मैं इस फीलिंग को शब्‍दों में बयां नहीं कर सकता हूं, इसे रिकॉर्ड करने के एक दिन पहले मैं रात को सो नहीं पाया था, मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिंदगी में हम कई सारी चीजें करते हैं, कुछ पुण्‍य कुछ पाप, मैं नसीब वाला हूं जो मुझे ताजदार-ए-हरम और असमा उल हुस्ना' में परफॉर्म करने का मौका मिला। मालूम हो कि भारतीय अदाकारा और कश्मीरी गर्ल जायरा वसीम ने भी धर्म के लिए एक्टिंग को अलविदा कहा था, जिसके लिए वो काफी लोगों के निशाने पर भी थीं।

बॉलीवुड में आतिफ ने दिए हैं कई हिट गाने

बॉलीवुड में आतिफ ने दिए हैं कई हिट गाने

आपको बता दें कि युवा दिलों की धड़कन आतिफ असलम संगीत की दुनिया का लोकप्रिय चेहरा हैं, उनके फैंस भारत और पाकिस्तान दोनों जगह हैं, उन्होंने कई हिंदी फिल्मों के हिट गीत गाए हैं, पाकिस्तान में 'जल' नामक म्यूजिक बैंड के हिट गीत आदत से घर-घर में लोकप्रिय हुए आतिफ असलम को बॉलीवुड में पहला ब्रेक मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने फिल्म 'जहर' में दिया, इस फिल्म का गाना 'वो लम्हे' गाकर आतिफ असलम लोगों के दिलों पर राज करने लगे और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एक से एक हिट नंबर दिए।

आतिफ असलम ने दिया था कश्मीर पर विवादित बयान

आतिफ असलम ने दिया था कश्मीर पर विवादित बयान

12 मार्च 1983 को पाकिस्तान के वजीराबाद में पैदा हुए आतिफ असलम ने 'मैं रंग शर्बतों का' , 'पहली नजर में कैसा जादू कर दिया', तेरे लिए', 'बाखुदा तुम्हीं हो' , 'पिया ओ रे पिया', 'जीने लगा हूं पहले से ज्यादा', 'दिल दियां गल्लां' जैसे मशहूर गीतों से भारत में लोकप्रियता हासिल की है, आतिफ कहते है कि वे सूफी नही है लेकिन उनकी पसंद और प्ररेणा नुसरत फतेह अली खान है, हाल ही में उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर विवादित बयान दिया था, जिसके कारण वो आलोचना के भी शिकार हुए थे, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने पर असलम ने कहा था कि मैं कश्मीरियों के साथ हो रही हिंसा और उत्पीड़न की भी निंदा करता हूं, अल्लाह कश्मीर और पूरी दुनिया के मासूमों की रक्षा करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+