फेसबुक से इबोला से लड़ने में मदद कर सकेंगे आप
इबोला से जिंदगी की जंग जीतने में मदद करने के लिए फेसबुक बड़ी भूमिका निभाएगा। फेसबुक जल्द ही अपनी नेटवर्किंग साइट पर बटन लाएगा। जिस पर क्लिक मात्र से ही आप इबोला से संघर्ष करने वाले देश पश्चिम अफ्रीका और अन्य आस-पास के देशों के पीड़ित लोगों को फिर से जी उठने के लिए डोनेशन दे सकेंगे। फेसबुक के इस पेज पर कई संगठन होंगे। जिनके जरिए इबोला से लड़ने के लिए लोग दान कर सकेंगे।

पश्चिमी अफ्रीकी इलाकों में अभी तक करीब पांच हजार लोग इबोला जैसी खतरनाक बीमारी से मौत के मुह में चले गए हैं। पश्चिम अफ्रीका को इस भयानक बीमारी से लड़ने के लिए फेसबुक आगे आया है। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही इबोला पीड़ितों की मदद के उद्देश्य से सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन को पच्चीस मिलियन डॉलर का योगदान दिया है।
जुकरबर्ग ने भी की मदद
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने इबोला से लड़ाई में अपने कदम बढ़ाते हुए फेसबुक पर एक ऐसा बटन तैयार किया है जिसके इस्तेमाल से यूजर आसानी से पैसा दान कर सकेगा। जुकरबर्ग का कहना है कि आने वाले कुछ हफ्तों में यूजरों को ऐसा बटन दिखाई देगा जिसमें गैर लाभकारी संगठन के नाम होंगे। ऐसे संगठन जो अफ्रीका में काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications