फेसबुक पर जल्‍द ही लाइक की तरह होगा डिसलाइक बटन भी

कैलिफोर्निया। फेसबुक फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने इसके यूजर्स के लिए एक अहम ऐलान किया है। जुकरबर्ग ने कहा है कि जल्‍द ही फेसबुक पर एक डिसलाइक बटन भी होगा। फेसबुक के कैलिफोर्निया स्थित हेडक्‍वार्टर पर क्‍यूएंडए सेशन के दौरान जुकरबर्ग ने कहा कि इस नए तरीके के जरिए यूजर्स अपनी सहानुभूति जता सकेंगे।

facebook-dislike-button

जुकरबर्ग की मानें तो फेसबुक जल्‍द ही इसकी टेस्टिंग शुरू करेगा। फेसबुक ने वर्ष 2009 में लाइक बटन का ऑप्‍शन शुरू किया था। उसके बाद से यूजर्स ने फेसबुक की ओर से एक डिसलाइ बटन के ऑप्‍शन पर भी बहस शुरू कर दी थी।

उनका कहना था कि फेसबुक का उन लोगों के लिए भी एक विकल्‍प लाना होगा जिन्‍हें अपने होमपेज पर कुछ चीजें अच्‍छी नहीं लगती हैं।

ज़ुकरबर्ग ने भी इस सेशन के दौरान कहा कि लोग सालों से डिसलाइक बटन की मांग कर रहे थे। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि वो नहीं चाहते कि यूजर इसके जरिए पोस्ट्स को डाउनवोट यानी क्रम में नीचे करें।

उन्होंने कहा कि यह ऐसे समय के लिए होगा जब दुख से जुड़ी पोस्ट्स पर लाइक पोस्ट करना अंसेवदनशील हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+