अब खत्म होगा इंटरनेट पैक का झंझट, फ्री इंटरनेट देगा फेसबुक

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जो लोग इंटरनेट से वंचित हैं या फिर पैसे के चलते इंटरनेट सेवाओं से वंचित हैं उनके लिए अच्छी खबर है। नेट न्यूट्रलिटी के मुद्दे को लेकर चल रही बहस के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने कहा कि वह अपने इंटरनेट डाटा ओआरजी प्रोग्राम का विस्तार करेगी। फेसबुक की दलील है कि ऐसा करने से इंटरनेट से वंचित लोगों को निशुल्क बुनियादी इंटरनेट सेवाओं की पेशकश की जा सकेगी।

आपको बताते चलें कि फेसबुक ने इस कार्यक्रम की शुरुआत पिछले साल की थी और 17 देशों में दर्जन भर से अधिक दूरसंचार कंपनियां इसके जरिए निशुल्क बुनियादी इंटरनेट सेवाएं दे रही हैं। एक साल होने पर कंपनी ने कहा कि इंटरनेट डाट ओआरजी के जरिए लोगों को निशुल्क बुनियादी सेवाएं उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को आनलाइन लाना और उन्हें इंटरनेट के मूल्य से अवगत कराना है।

कंपनी ने एक ब्लागपोस्ट में कहा है, दूसरा साल शुरू होने वाला है और अब हम इंटरनेट डाट ओआरजी की निशुल्क बुनियादी सेवाओं को बढाने की तैयारी में हैं। हम और अधिक मोबाइल कंपनियों व डेवलपरों के साथ भागीदारी में काम करने की सोच रहे हैं। फेसबुक ने भारत में इस पहले के लिए रिलायंस कम्युनिकेशंस से गठजोड़ किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+