रील्स दिखाकर लोगों को लुभाने में कामयाब हुआ Facebook, पहली बार 2 अरब पार हुए एक्टिव यूजर्स
फेसुबक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पहली बार फेसुबक ने पिछली तिमाही में 16 मिलियन उपयोगकर्ता जोड़े हैं। इसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब फेसबुक युजर्स की संख्या प्रति दिन औसतन 2 अरब लोगों तक पहुंच गई है।

साल 2004 में 4 फरवरी को मार्क जकरबर्ग और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के उनके कुछ दोस्तों ने मिलकर एक सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म द फेसबुक की शुरुआत की थी, ताकि हार्वर्ड स्टूडेंट्स को डिजिटली कनेक्ट किया जा सके। इस तरह फेसबुक की शुरुआत हुई थी जो लगभग दो दशक होने के बाद भी बढ़ता ही जा रहा है। इस दौरान फेसबुक को सैकड़ों टेक कंपनियों से चुनौती मिलती रही मगर फेसबुक हमेशा से शीर्ष पर कायम रहा। इस बीच मेटा ने अपनी चौथी तिमाही की रिपोर्ट के साथ बताया कि सोशल नेटवर्क के अब 2 बिलियन दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं जो कि दुनिया की आबादी का एक चौथाई है।

पिछली तिमाही में जुड़े 16 मिलियन यूजर्स
फिलहाल फेसबुक सबसे कड़ी चुनौती का सामना कर रहा है ऐसे में ये कंपनी के लिए अच्छी खबर है जो कि लागत और विज्ञापन बिक्री में गिरावट के कारण दबाव में चल रही है। फेसुबक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पहली बार फेसुबक ने पिछली तिमाही में 16 मिलियन उपयोगकर्ता जोड़े हैं। इसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब फेसबुक यूजर्स की संख्या प्रति दिन औसतन 2 अरब लोगों तक पहुंच गई है। हालांकि ये पहला ऐसा प्लेटफॉर्म नहीं है जिसके 2 अरब यूजर्स हैं। मेटा की ही एक और कंपनी व्हाट्सएप ने हाल ही में 2 बिलियन के इस अनोखे आंकड़े का छुआ है।

रील्स पर कंपनी कर रही फोकस
मेटा की इन कंपनियों का ये आंकड़ा दर्शाता है कि कंपनी का विज्ञापन राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत अब भी बढ़ रहा है। फेसबुक के बढ़ते यूजर्स को देख मेटा के शेयर्स भी झूमकर उछले और देखते ही देखते महज एक घंटे में मेटा का शेयर 15 फीसदी उपर चला गया। मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा, अब हम एक अलग माहौल में हैं। साल 2022 एक निराशाजनक वर्ष था। इसके साथ ही उन्होंने 2023 को ‘कुछ कर दिखाने का वर्ष' बताया। जुकरबर्ग ने कहा कि कंपनी अपने वीडियो उत्पाद, यानी रील्स के साथ खूब ग्रोथ कर रही है। रील्स पर कंपनी फोकस कर रही है क्योंकि यह टिक्कॉक जैसे प्रतिद्वंद्वियों का सामना कर रहा है।

2022 में मेटा ने की भारी कटौती
फेसबुक की मूल कंपनी मेटा, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की भी मालिक है। इसने पिछले साल एक बड़े पुनर्गठन की घोषणा की। इसमें कार्यालय के जगह में कमी और 11,000 कर्मचारियों यानी कि लगभग 13 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी शामिल है। फर्म ने अपने कदम का बचाव किया क्योंकि इससे उन्हें पिछले साल 4.6 बिलियन डॉलर की कटौती करने में मदद मिली। जुकरबर्ग ने अपने कदम को सही ठहराते हुए कहा कि 2022 में कठिन साल था लेकिन हमने अच्छी प्रगति इस इसे झेल लिया।

कटौती करना जारी रखेगी मेटा
जुकरबर्ग ने सुझाव दिया कि दक्षता को प्राथमिकता देते हुए मेटा कटौती करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा, हम उन परियोजनाओं को कम करने के बारे में अधिक सक्रिय होने जा रहे हैं जो प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं या अब महत्वपूर्ण नहीं हो सकते हैं।" सीईओ ने यह भी कहा कि आने वाले वर्ष में जनरेटिव एआई मेटा के लिए प्राथमिकता होगी। आपको बता दें कि पिछले एक साल में मेटा के राजस्व में गिरावट आई है, जुकरबर्ग ने यह भी कहा कि उनका मानना है कि कंपनी पिछले वर्षों की तुलना में "बहुत तेज बदलाव" के बीच में है।












Click it and Unblock the Notifications