फेसबुक ने नाबालिगों को दी पूरी आजादी, अब दिल खोल के करो पोस्ट

इससे पहले फेसबुक के नाबालिग उपभोक्ता सिर्फ अपने दोस्तों और दोस्तों के दोस्तों के साथ ही अपने स्टेटस अपडेट, फोटो और विडियो शेयर कर सकते थे। लेकिन फेसबुक द्वारा हटाए गए प्रतिबंद्ध के बाद अब ये यूजर इनके अलावा आम लोगों के साथ भी अपने अपडेट साझा कर सकते है। विश्व की नंबर एक सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने एक बयान जारी कर कहा है कि नाबालिगों को पोस्टिंग और शेयरिंग की आजादी के लिए उन्होंने अपनी सेटिंग में जाकर शेयरिंग के ऑपशन में पब्लिक करना होगा। एक सर्वे के मुताबिक फेसबुक के सबसे ज्यादा उपभोक्ता 18 साल के कम उम्र के है। नाबालिग ने कहा कि किशोर सोशल मीडिया का सबसे अधिक प्रयोग करते है। चाहे लोक कार्यक्रम की बात हो, सक्रियाता की या किसी नई फिल्म पर विचारों की। टीनेजर यूजर ही सबसे पहले अपनी बात सोशल मीडिया पर रखते है। ऐसे में उन्हें सेयरिंग और पोस्टिंग की आजादी मिलनी चाहिए।
फेसबुक ने अपने पक्ष में दलील देते हुए कहा कि स्नैपचैट और वॉटस्अप जैसे मोबाइल एप्लिकेशनों के बाद इन किशोरों को सोशल मीडिया से जुड़ने की ज्यादा आजादी मिल गई है। ऐसे में उन्हें अपनी लोकप्रियता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना पड़ा है। हलांकि कंपनी से साफ तौर पर कहा है कि पहले पहल कुछ पब्लिक पोस्ट करते समय नाबालिगों को चेतावनी दी जाएगी। लेकिन उसके बाद कोई चेतावनी भी नहीं दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications