फेसबुक पर हिंसा संबंधी वीडियो डालने की मिली इजाजत, प्रतिबंद्ध हटा

फेसबुक ने दुबारा से विवादास्पद और आपत्तिजनक विडियो को अपने फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड करने, उसे लाइक करने और शेयर करने की छूट दे दी है। हालांकि अब कहा है कि उसके उपयोगकर्ताओं को इस तरह के वीडियो देखने और उसकी निंदा करने की आजादी होगी, दुरूपयोग करने की नहीं। इस छूट के पीछे फेसबुक ने दलील देते हुए कहा है कि फेसबुक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए लोग अपने अनुभवों को साझा करते रहे हैं, खासकर तब जब वे किसी असामान्य घटना का सामना करते हैं, जैसे मानवाधिकारों का उल्लंघन, आतंकी गतिविधियां एवं हिंसा की अन्य गतिविधियां आदि।
ऐसे में उन्होंने इस बात को ध्यान में रखकर इस तरह के विडियों पर छूट दी है। इस पाबंदी को हटाए जाने के बाद से फेसबुक को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है। इंग्लैंड के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने फेसबुक के इस फैसले की निंदा की है और गैर जिम्मेदाराना निर्णय बताया है। गौरतलब है कि इससे पहले फेसबुक पर नाबालिगों को यानी कि 18 साल से कम के लोगों को भी फेसबुक पर तस्वीरें लाइक करने और शेयर करना की छूट दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications