जानें फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग की सिक्योरिटी पर कितना होता है खर्च?
नयी दिल्ली। वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी 24 घंटे मुश्तैद होती है। लाखों का खर्च उनकी सिक्योरिटी पर किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की सुरक्षा पर कितना पैसा खर्च होता होगा। आप जब इस खर्च के बारे में जानेंगे तो यकीन मानिए दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।

आपको बता दें कि फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग की सुरक्षा में बीते साल 4.26 मिलियन डॉलर यानी करीब 28 करोड़ 30 लाख रुपए खर्च किए हैं। ये तो एक साल का खर्च है। अब जरा पिछले तीन सालों का खर्च भी जान दीजिअ। जानकारी के मुताबिक पिछले तीन सालों में मार्क जुकरबर्ग की सिक्योरिटी पर फेसबुक ने 12.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 83 करोड़ रुपए खर्च किए है।
फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग की सिक्योरिटी पर कितना होता है खर्च?
फेसबुक ने खुद इस खर्च का ब्योरा सार्वजनिक किया है। स्टैंडर्ड एंड पुअर्स की 500 कंपनियों वाली सूची में साल 2015 की प्रॉक्सी स्टेटमेंट के आधार पर फेसबुक ऐसी कंपनी है, जिसने सबसे ज्यादा खर्च किया है। कंपनी ने जुकरबर्ग के खिलाफ पैदा होने वालों खतरों से बचने के लिए ये खर्च किया है। आपको बता दें कि जकरबर्ग दुनिया से आठवें सबसे अमीर इंसान हैं। उनके लिए सरक्षा एक अहम मसला है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए फेसबुक ने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। जुकरबर्ग के अलावा जानिए दुनिया के रईसों की सुरक्षा पर उनकी कंपनी कितना खर्च करती है।
किस पर कितना खर्च
- फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की सुरक्षा पर 28 करोड़ 30 लाख।
- ओरेकल कॉर्प के चेयरमन लैरी एलिसन की सुरक्षा पर 8 करोड़ 63 लाख
- एमेजॉन ने जेफ बेजॉस की सुरक्षा पर 10 करोड़ 62 लाख
- एपल ने टिम कुक की सुरक्षा पर 1 करोड़ 38 लाख रुपये












Click it and Unblock the Notifications