छात्र ने कराया फेसबुक के खिलाफ प्राइवेसी लीक करने का मुकदमा दर्ज, मांगा मुआवजा

मैक्स ने 1.32 अरब फेसबुक उपयोगकर्ताओं से उनकी इस कानूनी लड़ाई में शामिल होने का आग्रह किया है। फेसबुक के उल्लंघनों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। स्क्रेम्स ने फेसबुक क्लास एक्शन वेबसाइट पर लिखा है कि इस क्लास एक्शन मुकदमे के लिए हमने निजता नीति, प्रिज्म कार्यक्रम में प्रतिभागिता, फेसबुक ग्राफ सर्च, फेसबुक पर एप्स, औरों के वेब पेज की पड़ताल करना और बिग डाटा सिस्टम जैसे कानूनों के उल्लंघन के मामलों को चुना है।
रिपोर्टों के मुताबिक 26 वर्षीय मैक्स ने कहा है कि हमारा उद्देश्य फेसबुक को अंतत: डाटा संरक्षण के क्षेत्र में विधिवत रूप से कार्य करने के लिए बाध्य करना है। यह कानूनी कार्यवाही, क्लास एक्शन मुकदमे के रूप में चलेगी क्योंकि ऑस्ट्रिया का कानून किसी जन समूह को अपने वित्तीय दावे एक ही व्यक्ति को सौंपने की इजाजत देता है।












Click it and Unblock the Notifications