6 घंटे फेसबुक रहा डाउन, इतने अरब डॉलर गंवाकर अमीरों की लिस्ट में फिसल गये मार्क जुकरबर्ग
15 सितंबर के बाद मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में लगातार कमी आ रही है और फेसबुक के शेयर भी 15 प्रतिशत कर गिर चुके हैं। इसके पीछे वाल स्ट्रीट जर्नल की फेसबुक को लेकर रिपोर्ट्स हैं।
वॉशिंगटन, अक्टूबर 05: सोमवार को करीब 6 घंटे तक फेसबुर और वाट्सएप का सर्वर पूरी दुनिया में डाउन रहा और इस दौरान पूरी दुनिया के लोग काफी परेशान रहे। फेसबुक के अलावीा इसके मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और इसके फोटो-शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम भी छह घंटे से अधिक समय के बाद डाउन रहा और करीब 6 घंटे बाद फिर से सर्वर बहाल हो गया। लेकिन, इन 6 घंटे में सिर्फ दुनिया के लोग परेशान ही नहीं हुए...बल्कि, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग अरबों डॉलर गंवाकर अमीरों की लिस्ट में नीचे खिसक आए।

6 घंटे फेसबुक रहा डाउन
करीब 6 घंटे के बाद जब फेसबुक का सर्वर सही हो पाया तो वापस आकर फेसबुक ने अपने उपयोगकर्ताओं से माफी मांगी और उन्हें हुई परेशानी के लिए खेद जताया। साथ ही फेसबुक ने दिक्कत बर्दाश्त करने के लिए यूजर्स को धन्यवाद भी दिया, लेकिन फेसबुक ने ये नहीं बताया कि आखिर किन वजहों से फेसबुक का सर्वर 6 घंटे से ज्यादा वक्त के लिए डाउन रहा। इंटरनेट के मुद्दों पर नजर रखने वाले डाउनडेटेक्टर ने कहा कि जब फेसबुक का सर्वर डाउन हुआ था, उस वक्त करीब एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने सर्वर डाउन होने की रिपोर्ट की थी, जो विश्व का सबसे बड़ा इंटरनेट परेशानी बन गया है।

7 अरब डॉलर का नुकसान
फेसबुक सर्वर के डाउन होने से फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को व्यक्तिगत तौर पर भारी नुकसान उठाना पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ 6 घंटे तक फेसबुक का सर्वर डाउन रहने की वजह से मार्क जुकरबर्ग को करीब 7 अरब डॉलर यानि करीब 52 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और इस नुकसान की वजह से मार्क जुकरबर्ग अरबपतियों की लिस्ट में एक पायदान नीचे खिसक आए हैं। आपको बता दें कि, भारतीय समय के मुताबिक रात करीब 10 बडे दुनियाभर में फेसबुक का सर्वर डाउन हो गया। फेसबुक के अलावा इंस्टाग्राम, वाट्सएप, अमेरिकी टेलीकॉम कंपनियां जैसे एटी एंड टी, वेरिजॉन और टी मोबाइल के सर्वर भी डाउन हो गये थे।

5 प्रतिशत शेयर का नुकसान
6 घंटे तक तक फेसबुक का सर्वर डाउन रहने की वजह से सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में फेसबुक के शेयरो में जमकर बिकवाली शुरू हो गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ एक ही दिन में फेसबुक के शेयर में 5 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई। आपको बता दें कि, सितंबर 15 तारीख के बाद फेसबुक के शेयर्स 15 प्रतिशत से ज्यादा टूट चुके हैं। सोमवार को स्टॉक स्लाइड ने रिपोर्ट दी है, कि 5 प्रतिशत शेयर गिरने की वजह से फेसबुक के संस्थापक 7 अरब गंवाकर अब मशहूर कारोबारी बिल गेट्स से एक पायदान नीचे खिसक गये हैं।

जुकरबर्ग की संपत्ति
स्टॉक स्लाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अरब डॉलर गंवाने के बाद अब मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति अब 120.9 अरब डॉलर हो गई है और वो ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्श में एक पायदान गिरकर मशहूर कारोबारी बिल गेट्स से एक पायदान नीचे आ गये हैं और अब वो नंबर पांच पर आ गये हैं। वहीं, सूचकांक के मुताबिक, 13 सितंबर के बाद मार्क जुकरबर्क की संपत्ति में भारी नुकसान हुआ है और उन्होंने 13 सितंबर के बाद 19 अरब डॉलर खो दिए हैं। 12 सितंबर तक फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्क की संपत्ति 140 अरब डॉलर थी।

आरोपों के बाद जुकरबर्ग को नुकसान
13 सितंबर के बाद जुकरबर्क के लिए समय थोड़ा गड़बड़ चल रहा है और इसके पीछे की वजह है अमेरिकी अखबार 'वाल स्ट्रीट जर्नल' के खुलासे। 'वाल स्ट्रीट जर्नल' ने 13 सितंबर के बाद फेसबुक के संस्थापक जुकरबर्ग को लेकर कई रिपोर्ट्स प्रकाशित किए, जिनमें उनके ऊपर दस्तावेजों के आधार पर कई आरोप लगाए गये। 'वाल स्ट्रीट जर्नल' की तरफ से खुलासा करते हुए कहा गया कि, फेसबुक को पता था कि उसके प्रोडक्ट से लोगों को कितना ज्यादा नुकसान होने वाला है। 'वाल स्ट्रीट जर्नल' ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया, कि फेसबुक को पता था कि इंस्टाग्राम की वजह से किशोर लड़कियों की मानसिक अवस्था पर काफी ज्यादा खराब असर पड़ेगा, लेकिन फिर भी फेसबुक की तरफ से गलत जानकारियां दी गईं।

फेसबुक ने क्या कहा?
'वाल स्ट्रीट जर्नल' ने फेसबुक को लेकर कई रिपोर्ट्स पब्लिश किए थे, जिसके बाद फेसबुक के शेयर लगातार गिरने लगे और अभी तक फेसबुक के शेयर 15 सितंबर के बाद 15 प्रतिशत तक गिर चुके हैं। वहीं, इन खुलासे को लेकर फेसबुक ने कहा कि, उसके प्रोडक्ट के साथ जो दिक्कतें हैं, उसके पीछे राजनीतिक ध्रुवीकरण है और ये मुद्दा काफी जटिल है और इसकी वजह टेक्नोलॉजी नहीं है। फेसबुक के वैश्विक मामलों के उपाध्यक्ष निक क्लेग ने सीएनएन को बताया कि, "मुझे लगता है कि यह लोगों को यह मानने की छूट देता है कि अमेरिका में राजनीतिक ध्रुवीकरण के मुद्दों को देखते हुए टेक्नोलॉजी के लिए एक स्पष्टीकरण होना चाहिए"












Click it and Unblock the Notifications