फेसबुक से हुई बड़ी गलती, 68 लाख यूजर्स हुए प्रभावित, कहीं आपकी 'निजी तस्‍वीरें' तो नहीं हुई सार्वजनिक

नई दिल्‍ली। फेसबुक का एक और प्राइवेसी बग सामने आया है जिससे यूजर्स को नुकसान पहुंचा है। इस बग के कारण करीब 68 लाख फेसबुक यूजर्स के अकाउंट प्रभावित हुए हैं। फेसबुक का कहना है कि यह बग 12 दिन 13 से 25 सितंबर तक रहा है। जिसे 25 सितंबर को ठीक कर दिया गया था। फेसबुक के मुताबिक, इस बग की वजह से 1500 थर्ड पार्टी ऐप्स को यूजर्स की प्राइवेट फोटो को एक्सेस करने की अनुमति मिल गई। फेसबुक के इंजीनियर डायरेक्टर टॉमर बार ने इस ब्लॉग पोस्ट में बताया, "जब कोई यूजर्स फेसबुक पर अपने फोटो तक पहुंच के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप को एक्सेस देता है, तो हम ऐसे ऐप्स को यूजर्स की टाइमलाइन पर शेयर किए गए फोटो तक पहुंचने की अनुमति दे देते हैं।"

फेसबुक से हुई बड़ी गलती, 68 लाख यूजर्स हुए प्रभावित, कहीं आपकी निजी तस्‍वीरें तो नहीं हुई सार्वजनिक

उन्होंने बताया, "लेकिन इस केस में बग की वजह से थर्ड पार्टी ऐप्स और डेवलपर्स को ऐसे फोटो तक पहुंचने का एक्सेस भी मिल गया, जिन फोटो को यूजर्स ने मार्केट प्लेस या अपनी फेसबुक स्टोरीज पर शेयर किया था।" टॉमर ने आगे ब्लॉग में लिखा, "इस बग की वजह से उन फोटो का एक्सेस भी थर्ड पार्टी डेवलपर्स को मिला, जिन्हें यूजर्स ने पोस्ट भी नहीं किया था। मतलब, अगर किसी यूजर्स ने फोटो को फेसबुक पर अपलोड तो किया लेकिन इसे पोस्ट नहीं किया, तो भी थर्ड पार्टी डेवलपर्स की पहुंच इन फोटो तक हो गई।"

आपको बता दें कि फेसबुक लाइट की कामयाबी फेसबुक के लाइट वर्जन को अब दुनियाभर के 1 अरब से ज्यादा लोगों ने अपने फोन में डाउनलोड कर लिया है। फेसबुक इस वक्त दुनिया का सबसे प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म का यूज़ इस वक्त देश-दुनिया के बहुत सारे लोग कर रहे हैं। कुछ लोगों के पास साधारण स्मार्टफोन होता है और वो उस फोन में फेसबुक चलाना चाहते हैं। इसी वजह से फेसबुक ने अपने ऐप का एक लाइट वर्जन फेसबुक लाइट लॉन्च किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+