फिर से पिता बनने वाले हैं फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग, जुकरबर्ग को उम्मीद आएगी नन्हीं परी
फिर से पिता बनने वाले हैं फेसबुक को-फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग। फेसबुक पर किया खुशी का इजहार और कहा पत्नी के साथ फिर से एक बेटी का स्वागत करने को तैयार।
कैलिफोर्निया। फेसबुक के को-फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला के घर पर फिर से एक नन्हा मेहमान आने वाला है। जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक पेज पर अपनी पोस्ट के जरिए खुशी को सबके साथ बांटा है।
काफी खुश हैं जुकरबर्ग और प्रिसिला
मार्क ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मैं और प्रिसिला खुश हैं और हम एक और बच्ची की उम्मीद कर रहे हैं।' मार्क के मुताबिक मैक्स के होने के कठिन अनुभव के बाद, दोनों को यकीन नहीं था कि वे फिर से एक और बच्चे के बारे में सोचेंगे। जब उन्हें पहले पता चला कि प्रिसिला फिर से गर्भवती थी, तो मार्क की पहली उम्मीद यही थी कि बच्चा स्वस्थ हो। उसके बाद अनकी अगली उम्मीद थी कि वह एक बेटी के पिता बनें। उन्होंने आगे लिखा है कि मैक्स और उनका नया बच्चा एक दूसरे के साथ खुश रहेंगे।
मैक्स के बाद 99 प्रतिशत शेयर्स किए दान
अपनी पहली बच्ची मैक्स के होने के बाद जुकरबर्ग और पत्नी प्रिसिला कंपनी के 99 प्रतिशत शेयर्स चैरिटी में दे दिए थे। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में यह भी लिखा था कि वह अपनी बेटी मैक्स और दूसरे बच्चों के लिए इस दुनिया में रहने के लिए बेहतर स्थान बनाना चाहते हैं और इसी कोशिश के तहत वह कंपनी के शेयर्स के बाबत यह फैसला ले रहे हैं। मार्क ने मैक्स के जन्म से पहले अपने पिता बनने की बात कुछ इस तरह से लिखी थी कि वह एक बेटी के पिता बनने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या और बेटियों से जुड़ा एक अहम संदेश भी दिया था।












Click it and Unblock the Notifications