अपनी बेटी के जन्म के बाद मार्क जाएंगे दो माह की छुट्टी पर
कैलिफोर्निया। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकेरबर्ग अपनी बेटी के जन्म के बाद दो माह की छुट्टी पर जाएंगे। मार्क ने अपने फेसबुक पेज से इस बाबत एक घोषणा की। मार्क ने कुछ माह पहले अपने पिता बनने की खुशी के बारे में फेसबुक पर ही ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि उनकी पहली संतान बेटी है।

मार्क ने फेसबुक पेज पर एक फोटो शेयर की और उन्होंने जीवन में परिवार और इसकी अहमियत के बारे में यूजर्स को बताया। उन्होंने लिखा है कि यह फैसला उनका और पत्नी प्रीसिला का बेहद व्यक्तिगत फैसला है।
वह मानते हैं कि एक नवजात बच्चे को मां के साथ ही साथ पिता की भी जरूरत होती है और समय निकालना परिवार के भी काफी बेहतर होता है।
मार्क ने लिखा है, 'मैं और प्रीसिला हमारी बेटी के जन्म की तैयारी कर रहे हैं, हम अपने जीवन के अगले चरण की शुरुआत के प्रति उत्साहित हैं।'
Priscilla and I are starting to get ready for our daughter's arrival. We've been picking out our favorite childhood...
Posted by Mark Zuckerberg on Friday, November 20, 2015
अपनी पोस्ट के साथ ही मार्क ने फेसबुक में जारी एक नीति के बारे में भी बताया है। मार्क ने बताया है कि फेसबुक की ओर से कर्मचारियों को उनके बच्चे के जन्म के मौके पर चार माह की छुट्टी मिलती है और वह भी पेड लीव होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications