रूसी हमले में बची यूक्रेनी टीचर बनी 'फेस ऑफ वॉर', जानें उनके बारे में सब कुछ

कीव, 26 फरवरी: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष में अब तक सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हर दिन खून से सने लोगों और टूटे हुए घरों की तस्वीरें दुनिया के सामने आ रही है। ये तस्वीरें बता रही है कि, रूस ने यूक्रेन में किस कदर कहर बरपाया है। रूसी मिसाइल हमले से बचने वाली एक यूक्रेनी महिला शिक्षक का खून से लथपथ चेहरा इस संघर्ष की सबसे मार्मिक तस्वीरों में से एक बन गया है। हमले में जिंदा बची इस महिला के चेहरे पर डर और दुख साफ तौर पर देखा जा सकता है।

तस्वीर में दिख रहीं 52 वर्षीय शिक्षिका ओलेना कुरिलो हैं

तस्वीर में दिख रहीं 52 वर्षीय शिक्षिका ओलेना कुरिलो हैं

अब पूरी दुनिया उस शिक्षक के बारे में जानने के उत्सुक है। द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, तस्वीर में दिख रहीं 52 वर्षीय शिक्षिका ओलेना कुरिलो हैं। जिन्होंने मिसाइल हमले से बचने के बाद अपनी मातृभूमि के लिए "सब कुछ करने" की कसम खाई है। खार्किव क्षेत्र के चुगुएव में उनका घर रूसी सेना के एक गोले ने नष्ट कर दिया था। घर पर हुई बमबारी के चलते उनके चेहरे पर कांच के टुकड़े घुस गए थे।

एक पल में तबाह हो गई लाइफ

एक पल में तबाह हो गई लाइफ

ओलेना ने द इंडिपेंडेंट को बताया कि वह बहुत ही भाग्यशाली है कि, उस हमले में जीवित बची हैं। कुरिलो ने बताया कि, इतिहास की शिक्षिका होने के नाते मैंने अपने जीवनकाल में ऐसा होने की उम्मीद नहीं की थी। मैं यूक्रेन के लिए सब कुछ करूंगी, जितना मैं कर सकती हूं, उतनी ही ऊर्जा के साथ करूंगी जितना मेरे पास है। मैं हमेशा केवल अपनी मातृभूमि के पक्ष में रहूंगी। अपनी तबाह हुई जिंदगी को बताते हुए कुरीलो भावुक हो गईं।

रूसी हमले में बची यूक्रेनी टीचर बनी 'फेस ऑफ वॉर'

रूसी हमले में बची यूक्रेनी टीचर बनी 'फेस ऑफ वॉर'

कुरीलो का चेहरा युद्ध से उभरने वाली तस्वीरों में से एक है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।ओलेना कुरिलो की युद्ध शुरू होने से पहले की तमाम तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो बाग-बगीचे में नजर आ रही हैं। कुरिलो नेचर लवर बताई जा रही हैं। लेकिन रूसी हमले के बाद उनकी लाइफ एकदम पलट गई है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि हम कीव और शहर के आस-पास मुख्य बिंदुओं को नियंत्रित कर रहे हैं। जो भी हमारे साथ आना चाहता है और मदद करना चाहता है उसका स्वागत है, हम आपको हथियार देंगे। हमें इस युद्ध को रोकने की जरूरत है। हम शांति के साथ रह सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+