पाक को एफ-16 और भारत को मुंबई आतंकी हमलों में मदद का वादा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्‍तानी सेना को आठ एफ-16 फाइटर जेट्स देने के फैसले को विरोध के बावजूद मंजूरी दे दी है। भारत को इस बात का गम न हो, अमेरिका ने उसी पाकिस्‍तान की ओर से प्रयोजित मुंबई आतंकी हमलों में हरसंभव मदद का वादा दिया है।

barack-obama-us-india-mumbai-terror-attack

न्‍याय के दायरे में आरोपियों को लाने का वादा

पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड हेडली की मुंबई की एक कोर्ट के समाने गवाही के बीच एक अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्‍ता मार्क टोनर ने कहा है कि अमेरिका 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के दोषियों को न्याय के
कटघरे में लाने के लिए भारत के साथ काम कर रहा है।

टोनर से गुरुवार को मीडिया कांफ्रेंस में जब वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुंबई की एक अदालत के समक्ष चल रही हेडली की गवाही के बारे में पूछा गया था।

भारत के साथ करते रहेंगे काम

इस पर उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे कि हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जा सके। हेडली लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य है और मुंबई हमले का दोषी है।

उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार द्वारा की जा रही जांच में वर्षों से उसके साथ निकटता से काम कर रहे हैं और उसका सहयोग कर रहे हैं।

मिलेगा पूरा न्‍याय

मुंबई हमलों के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए हर संभव सुराग का पता लगाने के लिए भारत सरकार की यथासंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टोनर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हेडली ने मुंबई की एक कोर्ट के सामने वीडियो लिंक के जरिए गवाही दी। इस हमले के पीड़ितों में केवल अमेरिकी और भारतीय ही शामिल नहीं हैं बल्कि अन्य देशों के भी नागरिक शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+